भारत में 21 जून को लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानिए पटना में ग्रहण देखने का समय
- 21 जून को भारत में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण के लगने के बाद लोग रिंग ऑफ फायर का नजारा भी ले सकेंगे। जानिए पटनावासी इस सूर्य ग्रहण को किस समय देख पाएंगे और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

पटना. भारत में 21 जून को सूर्य ग्रहण (Solar Eclips 2020) लगने जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस दिन पड़ने वाले सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूरज को इस तरह ढकेगा जिससे दिन में भी अंधेरी छा जाएगा और सूर्य की पूरी गोलाई में हीरे की अंगूठी जैसी नजारा होगा जिसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। पटनावासी अपने शहर में सूर्य ग्रहण को सुबह 10 बजकर 27 मिनट से दोपहर 12.09 बजे तक देख सकते हैं। दोपहर के समय पटना में सूर्य ग्रहण पूर्ण रूप से नजर आएगा। खास बात है कि राजधानी में सूर्य ग्रहण का 78 फीसदी हिस्सा नजर आएगा।
ग्रहण देखते समय इन बातों का रखें ख्याल
यूं तो ग्रहण को सीधे देखने की विज्ञान से लेकर शास्त्रों तक मनाई है। ग्रहण देखने के लिए कई बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। सूर्य ग्रहण को देखने के लिए आपको विशेष तौर पर तैयार किए गए चश्मे लगाने चाहिए। आम चश्मे और यहां तक की यूवी प्रोटेक्शन का दावा करने वाले चश्मे भी काफी नहीं होते हैं। वहीं अगर कैमरा में आप ग्रहण के नजारे को कैद करना चाहते हैं तो उसके लिए विशेष फिल्टर्स इस्तेमाल करने होंगे। वहीं सूर्य ग्रहण को ऑनलाइन देखना सबसे सुरक्षित तरीका है। घर पर बैठे ही आप लाइव सूर्य ग्रहण को देख सकता है।
दुनिया के इन देशों में होगा आंशिक और पूर्ण ग्रहण का नजारा
मध्य अफ्रीका से लेकर उत्तरी भारत, चीन और ताइवान में सूर्य ग्रहण का पूर्ण स्वरूप दिखाई देगा और यहां के लोग Ring Of Fire का भी नजारा ले सकेंगे। वहीं अफ्रीका, दक्षिण पूर्वी यूरोप, एशिया और पेसिफिक में यह ग्रहण आंशिक रूप से ही नजर आएगा। विश्व में सबसे पहले यह ग्रहण उत्तर पूर्वी रिपब्लिक ऑफ कांगो के कस्बे इंफोंडो में दिखाई देगा।
अन्य खबरें
पटना अनलॉक1: कोरोना की चुनौतियों पर बुधवार को हिन्दुस्तान ई-संवाद से जुड़ें LIVE
पटना: बिजली कंपनी में इंजीनियर के विभिन्न पदों पर है बंपर वैकेंसी? जानें सच्चाई
पटना: तपती गर्मी में प्यास से जूझ रहे लोग फिर भी शहर में नहीं लगाए जा रहे प्याऊ
पटना में शराब तस्करी का भंडाफोड़, खटाल में छिपाई थी 11 पेटी शराब, गिरफ्तार