पटना की पांच विधानसभा सीटों पर 113 मतदान केंद्र से होगा लाइव प्रसारण

Smart News Team, Last updated: 20/10/2020 05:44 PM IST
  • बिहार विधानसभा के पहले चरण में पटना की पांच सीटों पर चुनाव होने हैं. इसमें से कुल 113 मतदान केंद्रों पर लाइव प्रसारण होगा. पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए कुल 2204 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. दूसरे चरण में नाम वापसी के अंतिम दिन अब तक कुल छह प्रत्याशियों ने नाम वापिस ले लिया है.                                                                                                       
  • दशहरा कमेटी ट्रस्ट की ओर से पहली बार पटना के बाहर वृंदावन में आनलाइन रामलीला करवाई जा रही है. वहां के राधासरेश्वर ब्रज सांस्कृतिक कला अकादमी की ओर से कुल 50 सदस्यीय लोगों की टीम रामलीला कर रही है. जिसका रामलीला ट्रस्ट के फेसबुक पेज के साथ-साथ अन्य वर्चुअल माध्यमों से लाइव प्रसारण हो रहा है. कमेटी के संरक्षक विशाल सिंह ने बताया कि तीसरे दिन कलाकारों ने राम के द्वारा अहल्या के उद्धार को मंच पर चरितार्थ किया.                                                                                       
  • बिहार विधानसभा चुनाव में नई नेता के रूप में उभरी पुष्पम प्रिया चौधरी निर्दलीय नहीं द प्लुरलस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी. बता दें कि जब उन्होंने नामांकन भरा था, तब उनकी पार्टी का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था. अब उनकी पार्टी का रजिस्ट्रेशन हो गया है.                                              
  • बिहार बोर्ड की ओर से इंटर में स्पाट एडमिशन के लिए तीन दिनों की तिथि का विस्तार किया गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 29 सितंबर तक इंटर एडमिशन की अंतिम तिथि निर्धारित थी लेकिन कई स्टूडेंटस वंचित रहने की वजह से अब उन्हें 23 अकटूबर तक दोबारा एडमिशन का मौका दिया गया है.                                
  • बिहार चुनाव में भाजपा की ओर से ताबड़तोड़ स्टार प्रचारकों की ओर से प्रचार का दौर शुरू हो गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 अक्टूबर को पटना पहुंच रहे हैं. जहां से वह दो दिनों तक बिहार के अलग-अलग जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय ने यह जानकारी दी.

सम्बंधित वीडियो गैलरी