बिहार चुनाव में नीतीश कुमार की जेडीयू के सात निश्चय बताने निकले प्रचार रथ
Smart News Team, Last updated: 09/10/2020 07:22 PM IST
बिहार में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। पटना जिले में जनता दल यूनाइटिड के सात निश्चय बताने वाला प्रचार के एक स्टेशन के पास जनता दल यूनाइटेड का प्रचार रथ लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नीतिश कुमार के जो सात निश्चय हैं, इस वाहन पर लगे पोस्टर पर देखे जा सकते हैं। इस प्रचार वाहन पर लोगों को जदयू के अभियान से जुड़ने के लिए एक नंबर को डिस्पले कर मिसकाल करने के लिए कहा गया है। नीतिश कुमार और उनकी पार्टी से लोगों की जो उम्मीद हैं और सरकार ने जो अपने कार्यकाल में किया है, इस प्रचार रथ पर एलईडी डिस्पले में लोगों को सब दिखाकर प्रचार किया जा रहा है। पटना के स्टेशन पर ऐसा ही प्रचार वाहन यहां जाने वाले लोगों के लिए आकर्षण बना हुआ है। जदयू के इस किस्म के करीब 200 प्रचार वाहन पूरे बिहार में निकाले गए हैं। ये वाहन बिहार के और नीतिश कुमार के 7 निश्चय – पहला निश्चय युवा शक्ति बिहार की प्रगति, दूसरा निश्चय सशक्त महिला सक्षम महिला, तीसरा निश्चय हर खेत में सिंचाई के लिए पानी, चौथा निश्चय स्वस्थ गांव समृद्ध गांव, पांचवा निश्चय स्वच्छ शहर विकसित शहर, छठा निश्चय सुलभ संपर्कता, सातवां निश्चय सबके लिए स्वास्थ्य सुविधा का प्रचार कर रहे हैं और उनके दूरदर्शी नेतृत्व की कहानी लोगों को बता रहे हैं। पटना के स्टेशन के पास खड़े इस वाहन के एलईडी डिस्पले में जनता दल यूनाइटेड ने नीतिश कुमार की जो सोच है उसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के साथ जोड़कर दिखाया जा रहा है। नरेंद्र मोदी का बिहार के लोगों के लिए जो संदेश हैं उसे भी इस वाहन पर डिस्पले किया जा रहा है। इस वाहन को देखने के लिए लोगों में उत्साह है, लोग यह देखना चाहते हैं कि सरकार किस तरीके से अपनी उपलब्धियों को बताना चाह रही है। हालांकि चुनाव का पहला चरण 28 तारीख से शुरू होगा। ऐसे में जनता तय करेगी कि नीतिश कुमार और जदयू के जो दावे हैं कितने सही हैं।
सम्बंधित वीडियो गैलरी
पटना- 5 विधानसभा सीट के लिए 95 उम्मीदवार मैदान में
09/10/2020 09:49 AM IST
पटना: त्योहारों से पहले शहर में सक्रिय हुआ कोड़ा गैंग.
06/10/2020 08:36 PM IST
पटना- दिनदहाड़े वार्ड पार्षद के भाई की गोली मारकर हत्या.
05/10/2020 09:39 PM IST
पटना जंक्शन पर ऑटोमेटिक मशीन से लगेज सेनेटाईजेशन और रैपिंग मशीन शुरू
04/10/2020 05:46 PM IST