विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग कल, पीएम मोदी की रैली की सुरक्षा चाक चौबंद

Smart News Team, Last updated: 27/10/2020 10:16 PM IST
पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली कल पटना में होगी. वेटनरी ग्राउंड में उनकी सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है. रैली में आज से ही लोगों का आना जाना शुरू हो गया है. एसपीजी ने सुरक्षा व्यवस्था अपने हाथ में ले ली है. बिना सुरक्षा जांच के आसपास में किसी की एंट्री नहीं होगी. रैली में मेटल डिटेक्टर से लेकर हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है.                           पटना जिले के पांच विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण में कल मतदान होगा. उसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है. मतदान से पहले सभी बूथों पर ईवीएम मशीन पहुंच गया है. सभी बूथों को सेनेटाइज किया जा रहा है. जो मास्क पहनकर नहीं आएंगे उनको केंद्र पर ही मास्क मिलेगा और हाथों को सेनेटाइज किया जाएगा.                                                                                                                     वोट विद मास्कर कैंपेन की शुरुआत पटना के डीएम कुमार रवि ने की है. मंगलवार को श्रीकृष्म मैमोरियल हाल से उन्होंने इस कैंपेन की शुरुआत की. इसके माध्यम से उन्होंने लोगों से बूथ पर मास्क पहनकर जाने की अपील की और ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने का आग्रह किया.                                            पहले चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर सभी पार्टियों के बड़े नेता बिहार में जोर आजमाइश करने पहुंच गए हैं. सभी पार्टी के बड़े नेताओं ने प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से लोगों से समर्थन की अपील की है. लोक जन शक्ति पार्टी के चिराग पासवान, कांग्रेस के रंदीप सूरजेवाला और भारतीय जनता पार्टी के प्रकाश जावेडकर जैसे नेता प्रेस कांफ्रेस कर लोगों से समर्थन की मांग कर रहे हैं. होटलों या कार्यालयों में प्रेस कांफ्रेस की जा रही हैं.                                                                   पटना में मंगलवार को 221 नए कोरोना संक्रमित मिले लेकिन अच्छी बात यह है कि अब एक्टिव संक्रमितों की संख्या घटकर 2400 तक पहुंच गई है. स्वस्थ होने वाले लोगों का प्रतिशत भी 92 प्रतिशत के पार हो गया है.                                       पटना के अगमकुआं इलाके में बंद बक्से में युवती का शव मिला. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह शव सड़क के किनारे एक बक्से में मिला था. अगमकुआं पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि शव किसकी है इसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है. यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शव किसी वाहन के जरिए लाकर सड़क के किनारे फैंककर अपराधी फरार हो गए हैं.

सम्बंधित वीडियो गैलरी