यूपी में कांग्रेस की CM उम्मीदवार होंगी प्रियंका गांधी, जानें सलमान खुर्शीद ने क्या कहा

Ankul Kaushik, Last updated: Sun, 19th Sep 2021, 11:23 AM IST
  • यूपी चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाए जा रहे घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद प्रयागराज पहुंचे. इस दौरान सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस यूपी चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी और उन्हें ही फैसला करना है कि वह पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार होंगी या नहीं.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी जोरों-शोरों से मेहनत कर रही है. यूपी चुनाव में कांग्रेस की कमान कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के हाथों में हैं. इसी बीच प्रयागराज पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने यूपी में कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर एक बयान दिया है. सलमान खुर्शीद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी और वह खुद इसका फैसला करेंगी कि वह पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार होंगी या नहीं. इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस में बदलाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास पहले से एक अध्यक्ष है, इसलिए पार्टी को किसी अन्य अध्यक्ष की कोई आवश्यकता नहीं है और पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इससे संतुष्ट हैं.

हाल ही में खबर आई थी कि कांग्रेस में राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है. इसके लिए दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस ने भी एक प्रस्ताव पारित किया था और वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी पार्टी नेतृत्व को लेकर चिंता जताई थी. हालांकि अब सलमान खुर्शीद के इस जवाब ने सभी सवालों को खारिज कर दिया है कि कांग्रेस में अध्यक्ष का बदलाव होगा या नहीं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी एक ने कांग्रेस का अच्छी तरह से नेतृत्व किया है लेकिन उन्हें अब कांग्रेस के राष्ट्रीय पद छोड़ने की इच्छा है.

हाथरस कांड की बरसी पर बोलीं प्रियंका गांधी- महिला विरोधी सोच के अगुआ हैं CM योगी

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एक प्रतिज्ञा यात्रा निकालेगा. कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा 12 हजार किलोमीटर को होगी जो शहरों व गावों से होकर निकलेगी. इसके साथ ही पार्टी ने साफ कह दिया है कि वह यूपी में अकेले ही चुनाव लड़ेगी. अगर पिछले साल 2017 में हुए विधानसभा चुनावों की बात करें तो कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और इसे केवल सात सीटों पर जीत मिली थी.

अन्य खबरें