डिप्टी CM ने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, SP को माफियाओं की पार्टी कहा

Naveen Kumar Mishra, Last updated: Sat, 4th Dec 2021, 10:04 AM IST
  • शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. अपने संबोधन के दौरान मौर्या ने सपा को मोतियों की पार्टी और कांग्रेस को भ्रष्टाचारियों की पार्टी कहा.
डिप्टी CM ने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, पुराना फोटो

प्रयागराज। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व्यापारियों के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. अपने संबोधन के दौरान केशव प्रसाद मौर्य नहीं है पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. अपने संबोधन के दौरान मौर्या ने कहा कि सपा गुंडा माफिया की पार्टी है.

 

गुंडों और माफियाओं की पार्टी है..

प्रयागराज में व्यापारियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को गुंडों और माफियाओं की पार्टी कहां है. अपने संबोधन में सपा पर हमला करते हुए मौर्य ने कहा कि जब सपा की सरकार थी तब प्रदेश में लूंगी छाप और जारी टोपी वाले गुंडों का राज था. उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान गुंडागर्दी चरम पर थी, दुकानदारों और व्यापारियों का जीना मुश्किल हो गया था.

UP चुनाव में प्रियंका गांधी को जीरो सीट, कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगाः अखिलेश यादव

मौर्या ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया

अपने संबोधन के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के साथ-साथ कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस भ्रष्टाचारियों की बात की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस से भ्रष्टाचारियों को निकालने के बाद पार्टी खोखली हो जाएगी. डिप्टी सीएम ने व्यापारियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा और व्यापारी एक हैं. अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा को व्यापारियों और लोगों के लिए समर्पित पार्टी के रूप में प्रस्तुत किया.

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण इन राशियों पर डालेगा असर, जानें बचने के उपाय

अन्य खबरें