कोरोना के कारण 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप स्थगित

Smart News Team, Last updated: Wed, 31st Mar 2021, 2:23 PM IST
  • 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप 2021 को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. यह प्रतियोगिता 3 से 12 अप्रैल तक झारखंड के सिमडेगा जिले में होनी थी. एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 11 समेत 1 कोच की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. झारखंड टीम के भी 6 खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
मंगलवार को सिमडेगा पहुंची चंडीगढ़ टीम के खिलाड़ियों की कोरोना जांच की गई.  

रांची- 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप 2021 को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. यह प्रतियोगिता 3 से 12 अप्रैल तक झारखंड के सिमडेगा जिले में होनी थी. सिमडेगा डीसी सुशांत गौरव के मुताबिक, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रतियोगिता को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंगलवार को चंडीगढ़ की टीम सिमडेगा पहुंची. सभी खिलाड़ियों की कोरोना जांच हुई. जांच के बाद 5 खिलाड़ियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई.

इसके अलावा झारखंड टीम के भी 6 खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. साथ ही एक कोच की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इस तरह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. जिसके बाद क्षेत्र को कटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया.

रांची में हुआ सोना लूटकांड का खुलासा, 25 लाख से अधिक के गहने बरामद, 7 गिरफ्तार

बताते चलें कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए सिमडेगा पहुंची चंडीगढ़ टीम का जोरदार स्वागत किया गया. इस स्वागत कार्यक्रम में डीएसपी पतरस बरवा और हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी समेत कई जाने-पहचाने चेहरों ने हिस्सा लिया. इससे पहले हॉकी सिमडेगा के राजू मांझी राउरकेला स्टेशन पर चंडीगढ़ टीम की अगुवाई की. अधिकारियों ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वाले खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टॉफ की कोरोना जांच होगी.

पेट्रोल डीजल आज 31 मार्च का रेट: रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो में नहीं हुआ रेट में बदलाव

रांची सर्राफा बाजार में सोना चांदी के दामों में आई भारी गिरावट, आज का मंडी भाव

JPSC ने वेटरिनरी डॉक्टर पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जानें डिटेल

राची: रामनवमी जुलूस पर सोरेन सरकार ने लगाई रोक, सुप्रीम कोर्ट जा सकती है भाजपा, जानिए मामला

फ्लैट में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, लड़के-लड़कियां समेत सरगना भी पुलिस के कब्जे में

अन्य खबरें