झारखंड सरकार ने धान खरीद पर लगाई रोक, BJP ने CM हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
- झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने किसानों से धान खरीद पर रोक लगा दी है. इस फैसले के खिलाफ बीजेपी ने पाकुड़ के विभिन्न मंडलों में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. साथ ही भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका.

रांची. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने किसानों से धान खरीद पर रोक लगा दी है. इस पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार को पाकुड़ के विभिन्न मंडलों में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की.
पुतला दहन के दौरान मौजूद पाकुड़ के पूर्व भाजपा विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता ने राज्य सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया. उन्होंने राज्य सरकार के इस फैसले को तुगलकी फरमान बताया. वेणी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आज लाखों किसान खून के आंसू रोने के लिए मजबूर हैं.
रांची: MLA सीपी सिंह ने अभियंता को डांटा, काम अधूरा तो वेतन से होगा सड़क निर्माण
पूर्व भाजपा विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता ने इसे राज्य सरकार का मनमाना फैसला बताया. उन्होंने कहा कि न खरीद पर रोक लगाने से मजबूरन आज किसान अपना सोना मिट्टी के भाव बेचने को मजबूर हैं. प्रदर्शन स्थल पर पार्टी की प्रदेश मंत्री शर्मीला रजक, नगर परिषद अध्यक्ष संपा साहा, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, तारक भगत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
रांची के रणेन्द्र को 11 लाख रुपये का श्रीलाल शुक्ल इफको साहित्य सम्मान
शनिवार को पाकुड़ जिला मुख्यालय पर बीजेपी जिलाध्यक्ष बलराम दूबे ने इस प्रदर्शन और पुतला दहन का नेतृत्व किया. उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा धान खरीद पर रोक लगाने का फैसला किसान विरोधी बताया है.
अन्य खबरें
झारखंड सरकार ने किया 8वीं के सिलेबस में बदलाव, विज्ञान 50% गणित 25% में कटौती
अब दिव्यांगजन राजकोष का गठन करेगी झारखंड सरकार, कैबिनेट को भेजा जा रहा प्रस्ताव
अशोका होटल पर झारखंड सरकार का 51% मालिकाना हक, ITDC के साथ MOU साइन
रांची: हवाला कारोबार पर रोक लगाएगी झारखंड सरकार, बनेगा एंटी मनी लाउंड्रिंग सेल