झारखंड शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो 14 जून को चेन्नई से रांची लौटेंगे, लाने के लिए जाएगा चार्टर्ड विमान
- झारखंड शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को चेन्नई से रांची लाने के लिए 14 जून को चार्टर्ड विमान जाएगा. उसी दिन उन्हें यह विमान लेकर वापस भी लौटेगा. जगरनाथ महतो को चेन्नई में लंग्स में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद भर्ती किया गया था.

रांची. झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को सोमवार 14 जून को चेन्नई से रांची लाया जाएगा. उन्हें चेन्नई से रांची एक चार्टर्ड प्लेन के माध्यम से लाया जाएगा. जिसके लिए अभी से तैयारियां पूरी कर ली गई है. साथ ही चार्टर्ड विमान को भी तैयार कर लिया गया है. जो शिक्षा मंत्री को चेन्नई से रांची लाएगा.
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को जगरनाथ से फोन पर बात हुई थी. जिज़मे उन्होंने अपने आपको स्वास्थ्य बताया है. जिसके बाद ही उन्हें रांची वापस लाने की तैयारियां की जा रही है. साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि उनको लेने जाने वाला विमान पहले दिल्ली से रांची आएगा. रांची वह रिम्स क्रिटिकल केयर यूनिट के विभागाध्यक्ष डॉ पी भट्टाचार्य एवं छाती रोग विशेषज्ञ या मेडिसिन के विशेषज्ञ की टीम को अपने साथ लेकर जाएगी.
सर्राफा कारोबारियों पर झारखंड पुलिस की नजर, चोरी-छिनौती केस में करते हैं ये काम
विमान के साथ जाने वाली स्वास्थ्य टीम पहले चेन्नई में जगरनाथ का पहले मेडिकल चेकअप करेगी. स्वस्स्थ जांच होने के बाद ही विमान 14 जून को ही जगरनाथ महतो को लेकर रांची चली आएगी. वहीं रांची आने के बाद वह रांची स्थित अपने आवास पर कुछ दिनों तक विश्राम करेंगे. ये खबर सुनकर उनके समर्थकों को पूरी उम्मीद है कि स्वस्स्थ होकर लौटने के बाद टाइगर दादा पहले वाले अंदाज में काम करते नजर आएंगे.
आपको बता दे कि जगरनाथ महतो को 28 सितंबर को कोरोना संक्रमण हो गया था. जिसके बाद उन्हें रांची रिम्स में इलाज के लिए भर्ती किया गया था. जहां पर लंग्स में संक्रमण फैलने के बाद उन्हें रांची मेडिका में भर्ती किया गया था. वहां पर भी तबियत में सुधार नहीं होने पर एयर एंबुलेंस से चेन्नई के एमजीएम में शिफ्ट कर दिया गया था. जहां पर उनका 10 नवम्बर को सफल लंग्स ट्रांसफर किया गया. जहां से स्वस्थ होने के बाद वह रांची लौट रहे है.
अन्य खबरें
रांची में शोरूम बंद होने के बावजूद 4,149 गाड़ियों का हुआ रजिस्ट्रेशन
रांची से बिहार जा रही 2 बसें जब्त, आपदा एक्ट के तहत ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज
रांची के कांके में कुंआ निर्माण में हुआ घोटाला, जाने कैसे हुआ इसका खुलासा
रांची: स्कूटी सवार बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड को मारी गोली, रिम्स में भर्ती, हमलावर फरार