धोनी ने फार्महाउस में उगाई स्ट्राबेरी, बोले - बाजार के नहीं बचेगी एक भी
- रांची में अपने फार्म हाउस पर जैविक खेती करते हुए सोशल मीडिया पर अक्सर नजर आते हैं.सोशल मीडिया पर उनकी एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमे वह स्ट्राबेरी खाते नजर आ रहे है. धौनी ने मजाकिया कैप्शन में लिखा है अगर मै इसी तरह फार्म पर आकर स्ट्राबेरी खाता रहा, तो बाजार के लिये एक भी स्ट्राबेरी बचेगी ही नहीं.

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी कुछ दिन पहले ही अपने परिवार, पत्नी और बेटी समेत दुबई में छुट्टियां मनाकर वापस भारत लौटे हैं. इस वक्त वह अपने घर रांची में मौजूद हैं. रांची स्थित अपने घर पर रहते हुए महेंद्र धोनी काफी लंबे अरसे बाद सोशल मीडिया पर नजर आएं हैं. सोशल मीडिया पर आजकल उनकी एक पोस्ट खूब वायरल हो रही है जिसमे उन्होंने स्ट्राबेरी खाते हुए पोस्ट साझा की है और उसमे मजाकिया कैप्शन में लिखा है -"अगर मै इसी तरह फार्म पर आकर स्ट्राबेरी खाता रहा, तो बाजार के लिये एक भी स्ट्राबेरी बचेगी ही नहीं।' ट्विटर और इंस्टाग्राम पर उनकी यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है.
पोस्ट की गई वीडियो में महेंद्र धोनी अपने फार्म हाउस पर नजर आ रहे हैं. अपने फार्म में उगाई स्ट्राबेरी खाते हुए उन्होंने अपना वीडियो शेयर किया और फार्म की स्ट्राबेरी का मज़ा लेते दिख रहे हैं. इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा " अगर इसी तरह मैं अपने खेत में आता रहा तो बाजार के लिए एक भी स्ट्राबेरी नहीं बचेगी". सोशल मीडिया पर धोनी की इस वीडियो को अब तक 35 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है.
झारखंड के धनुर्धर अब आधुनिक रिकर्व धनुष से भेदेंगे अपना लक्ष्य
देश के मशहूर दिग्गज खिलाड़ी व भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. इसके बाद उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में खेला. आईपीएल खत्म होने के बाद धोने अब अपने परिवार के साथ समय बिताते नजर आते है. वह रांची में अपने फार्म हाउस पर जैविक खेती करते हुए सोशल मीडिया पर अक्सर नजर आते हैं.
अन्य खबरें
रांची में दो दिवसीय डिस्ट्रिक्ट शूटिंग चैंपियनशिप शुरू, जानें फुल डिटेल्स
पेट्रोल डीजल आज 9 जनवरी का रेट: रांची, धनबाद, जमशेदपुर में नहीं बढ़े दाम
रांची: मुख्यमंत्री सोरेन ने HDFC बैंक की दो नए शाखाओं का डिजिटल उद्घाटन किया