रांची: बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा का निधन, राजनेताओं ने जताया शो
- रांची में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा का निधन हो गया. जिनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कृषि मंत्री बादल ने शोक व्यक्त किया.
रांची. रांची में आज बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा का निधन हो गया. जिसको लेकर कई नेताओं ने दुःख प्रकट किया है. वही लक्ष्मण गिलुआ के मौत पर कृषि मंत्री बादल ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि वह राजनीति में पार्टी से ऊपर उठकर सोचने वालों में से थे. इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि उनका इस तरह से चले जाना अपूर्णीय क्षति है. इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दे.
वही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बीजेपी के पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि उनके जाने से मन व्यथित हैं. उनकी मौत के बाद जो झारखंड की राजनीती में जो शून्यता आयी है, उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है. इसके साथ ही सीएम हेमंत सोरेन ने लक्ष्मण गिलुवा की आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना ईश्वर से की हैं.
अन्य खबरें
कोरोना से हुई दोस्त की मौत तो लिया संकल्प, रांची के संतोष कर रहे लोगों की सेवा
रांची प्रशासन का एक्शन, कोरोना काल में ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर FIR
रांची रिम्स में बेड कालाबाजारी का ऑडियो वाइरल, पुलिस ने तीन को पकड़ा
कोरोना को लेकर रांची जिला प्रशासन सख्त, लापरवाही बरतने पर डॉक्टरों के खिलाफ FIR