HC के CJ से फोन पर गवर्नर मुर्मू ने की बातचीत, कहा- रेप के लिए बने फास्ट कोर्ट

Smart News Team, Last updated: Mon, 11th Jan 2021, 6:19 PM IST
  • राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश से कहा कि वैसे मामलों में जिनमें अभियुक्त की गिरफ्तारी जल्दी हो जाए उनके शीघ्र सजा का प्रावधान हो. इससे अपराधियों में भय का माहौल होगा, जिससे राज्य में इस तरह की अशोभनीय और निंदनीय घटनाओं में कमी आएगी.
मुख्य न्यायाधीश से बोली गवर्नर मुर्मू- रेप के लिए बने फास्ट ट्रैक कोर्ट

रांची- राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य में दुष्कर्म जैसी आपराधिक घटनाओं को लेकर न्यायमूर्ति डॉ. रवि रंजन से फोन पर बात की. बताते चलें कि न्यायमूर्ति डॉ. रवि रंजन झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं. इस दौरान राज्यपाल मुर्मू ने कहा कि दुष्कर्म जैसी आपराधिक घटनाओं के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाए, ताकि इन मामलों में जल्द से जल्द कार्रवाई हो सके. साथ ही अपराधियों को जल्द सजा मिल सके.

राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश से आगे कहा कि वैसे मामलों में जिनमें अभियुक्त की गिरफ्तारी जल्दी हो जाए उनके शीघ्र सजा का प्रावधान हो. इससे अपराधियों में भय का माहौल होगा, जिससे राज्य में इस तरह की अशोभनीय और निंदनीय घटनाओं में कमी आएगी.

रांची: अफसर ने हड़पा बच्चों का निवाला, जांच रिपोर्ट में सामने आया बड़ा घोटाला

राज्यपाल मुर्मू ने कहा कि ऐसा करके झारखंड उच्च न्यायालय पूरे देश के सामने उदाहरण पेश कर सकता है. इसके अलावा बलात्कार जैसे अपराधिक घटनाओं में कमी लाने हेतू झारखंड देश के सामने मिसाल पेश कर सकता है. राज्यपाल मुर्मू ने कहा कि दुष्कर्म जैसी आपराधिक घटनाओं के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की बात कही.

रांची: दोबारा खुलेंगे कैंटीन तो HEC कर्मचारियों का बन्द हो सकता है भत्ता

रांची सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की रफ्तार थमी, आज का भाव, सब्जी मंडी थोक रेट

पेट्रोल डीजल आज 11 जनवरी का रेट: रांची, धनबाद, जमशेदपुर में नहीं बढ़े दाम

चंद्र देव सिंह को मिला स्वर्गीय ज्योति प्रकाश स्मृति रंग मित्र सम्मान 2021

सदर अस्पताल में जल्द शुरू होगा सीसीयू, वार्ड के जरूरी उपकरण भी पहुंचे अस्पताल

अन्य खबरें