हॉकी झारखंड की वेबसाइट का उद्घाटन हुआ, 'रग रग में हॉकी' का नारा

झारखंड हॉकी एसोसिएशन की वेबसाइट का बुधवार को अवलोकन हो गया है. इस वेबसाइट को झारखंड के खेल सचिव जीशान कमर और परिवहन सचिव रवि कुमार ने साथ में उद्घाटन किया. इस दौरान एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष मधुकांत पाठक और कर्मचारी, स्पोट्स टीचर भी उपस्थित रहे. इन सबका स्वागत हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, सचिव विजय सिंह और सीईओ रजनीश कुमार ने किया और इसके बारे में जानकारी दी.
साइट को इस तरह बनाया गया है कि कोई भी खिलाड़ी हॉकी से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सके. यह सूचना प्रदेशवासी अब घर बैठे पा सकेंगे जिसके लिए उन्हें दोस्तों से और परीचित लोगों से जुटानी होनी थी. इस नई दुनिया में तकनीक के साथ चलकर झारखंड हॉकी को अब डिजिटल पर उतार दिया गया है. इसके साथ ही उन्होंने इस साइट की टैग लाइन बहुत खूबसूरत रखी है. वो कुछ इस तहर से है, 'रग रग में हॉकी, सोचो समझो देखो, फिर खेलो हॉकी'.
झारखंड के किसानों की बढ़ेगी आमदनी, ड्रैगन फ्रूट की बड़े पैमाने पर खेती
बस करना इतना होगा कि अब www.hockeyjharkhand.com वेबसाइट पर जाना होगा. फिर हॉकी से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी हासिल हो जाएगी. वेबसाइट पर खिलाड़ियों का डेटा बेस, कोचिंग कैम्प, नियम और भविष्य में होने वाले सभी कार्यक्रमों के बारे में भी बताया गया है.
कांके डैम पर गंदगी,छठ तक सफाई ना हुई तो डीसी आफिस के गेट के आगे जमा होगा कूड़ा
इसके पहले कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए हॉकी झारखंड और झारखंड राज्य कुश्ती संघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए थे. दोनों राज्य संघों ने 21-21 हजार रुपए की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी थी.
अन्य खबरें
झारखण्ड स्थापना दिवस पर रोशन होगी रांची, लगेंगी 800 स्ट्रीट लाइट्स
झारखंड सरकार की नियोजन नीति मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अब कल होगी सुनवाई
आय से अधिक संपत्ति के मामले में झारखंड HC ने खारिज की पूर्व मंत्री की याचिका
रांची सर्राफा बाजार में बंद हुए दामों के साथ खुला सोना, चांदी बढ़ी