रांची निवासी IFS अंजनी सहाय होंगे मॉरीतानिया में भारत के नए राजदूत

Smart News Team, Last updated: Mon, 12th Apr 2021, 12:08 PM IST
  • भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी अंजनी कुमार सहाय को मॉरीतानिया में भारतीय राजदूत नियुक्त किया गया है. श्री सहाय रांची के बरियातु हाउंसिग कॉलोनी के रहने वाले हैं. उन्होंने 8 अप्रैल 2021 को मॉरीतानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद उल्द एल गाजवानी को मॉरीतानिया की राजधानी नोआकशॉट स्थित राष्टपति भवन में आयोजित पारंपरिक समारोह में अपना प्रत्यक्ष पत्र सौंपकर अपना पदभार ग्रहण किया.
IFS अंजनी सहाय को मॉरीतानिया में भारतीय राजदूत नियुक्त किया गया है. (प्रतिकात्मक फोटो)

रांची- भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी अंजनी कुमार सहाय मॉरीतानिया में भारत के नए राजदूत होंगे. बता दें कि मॉरीतानिया एक पश्चिम अफ्रीकी देश है. भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी श्री सहाय रांची के बरियातु हाउंसिग कॉलोनी के रहने वाले हैं. उन्होंने 8 अप्रैल 2021 को मॉरीतानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद उल्द एल गाजवानी को मॉरीतानिया की राजधानी नोआकशॉट स्थित राष्टपति भवन में आयोजित पारंपरिक समारोह में अपना प्रत्यक्ष पत्र सौंपकर अपना पदभार ग्रहण किया.

बताते चलें कि अंजनी कुमार ने बीते साल जनवरी माह में पश्चिमी अफ्रीकी देश माली में भारत के राजदूत के रूप में पदभार ग्रहण किया था. फिलहाल, श्री सहाय दो देशों में भारत के राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. आपको बताते चलें कि अंजनी कुमार सहाय का जन्म और उनकी पढ़ाई-लिखाई रांची में हुई है.

रांची : झारखंड कृषि विभाग के ब्रांड एंबेसडर होंगे महेन्द्र सिंह धोनी

अंजनी सहाय ने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग से पत्रकारिता की डिग्री भी हासिल की है. भारतीय विदेश सेवा में उनका चयन 2003 में हुआ था. उसके बाद उन्होंने स्पेन, मेक्सिको और वेनेजुएला जैसे देशों में अपनी सेवाएं दी हैं

पेट्रोल डीजल आज 11 अप्रैल का रेट: रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो में नहीं हुआ कीमतों में बदलाव

रांची सर्राफा बाजार में कभी चमका तो कभी फीका पड़ा सोना व चांदी

झारखंड में कोरोना बेकाबू, 1 दिन में रिकॉर्डतोड़ 17 मरीजों की मौत, इतने हजार नए केस

बंगाल से भागकर रांची पहुंचे नाबालिग प्रेमी युगल को आरपीएफ ने पकड़ा, चाइल्ड लाइन के हवाले

झारखंड HC ने की JPSC परीक्षा में कट ऑफ डेट घटाने की याचिका खारिज, जानें मामला

अन्य खबरें