झारखंड एकेडमिक काउंसिल अध्यक्ष डॉ अनिल महतो व डॉ विनोद सिंह बने उपाध्यक्ष

Mithilesh Kumar Patel, Last updated: Tue, 18th Jan 2022, 8:58 PM IST
  • सीएम हेमंत सोरेन की तरफ से अनुमति मिलने के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार महतो और उपाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है. इस संबंध में राज्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी कर लोगों को जानकारी दी गई है.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल के खाली पड़े अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों पर करीब 4 महिनें बाद हुई नियुक्ति

रांची. झारखंड एकेडमिक काउंसिल Jharkhand Academic Council यानी जैक JAC के नए अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार महतो और उपाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सिंह बन गए हैं. दोनों के नियुक्ति की जानकारी राज्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने एक नोटिफिकेशन के जरिए दी है. सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की स्वीकृति मिलने के बाद विभाग द्वारा दोनों के नाम की घोषणा की गई है. इससे पहले भी राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने इनके नामों की घोषणा 10 दिसंबर को की थी. जैक के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति अगले 3 सालों के लिए की गई है. बता दें कि रांची स्थित झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद बीते साल 2021 के सितंबर महीने की 15 तारीख से ही खाली चल रहा था.

लंबे समय से झारखंड एकेडमिक काउंसिल को नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का इंतजार था. जिस पर करीब चार महीने बाद नियुक्ति कर दी गई. राज्य के सीएम से अनुमति मिलने के बाद नियुक्ति के क्रम में जैक के नए अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार महतो और डॉ. विनोद कुमार सिंह को बतौर उपाध्यक्ष पद पर तैनात किया गया है. इनका कार्यकाल नियुक्ति वाले दिन से अगले 3 सालों के लिए होगा.

झारखंड में कमीशन के लिए ऐसे किया नाबालिग लड़की की तस्करी, ऐसे किया खुलासा

बतौर जैक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का पदभार संभालने से पहले डॉक्टर अनिल और विनोद कुमार सिंह कई अहम पदों पर रह चुके हैं. डॉ. अनिल कुमार महतो, रांची विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा नियंत्रक का पदभार संभाल चुके हैं वहीं डॉ. विनोद कुमार सिंह  कोयलांचल विश्वविद्यालय में प्रति कुलपति के पद पर काम कर चुके हैं. बता दें कि डॉक्टर अनिल की नियुक्ति से पहले जैक काउंसिल के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह थे. जो 15 सितंबर 2021 को इस पद से कार्यमुक्त हो गए. वही बतौर उपाध्यक्ष फूल सिंह का कार्यकाल 15 सितंबर 2021 को समाप्त हो गया था तब से ये दोनों पद खाली चल रहे थे.

जैक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का खाली  होने से मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा के साथ-साथ कई विभागीय कार्य लंबित पड़े थे. अब जब इन पदों पर नियुक्ति हो गई है तब इन लंबित पड़े परीक्षाओं के संबंध में आवश्यक निर्णय लिए जा सकेंगे. जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्री ने दोनों की नियुक्ति की घोषणा दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ही कर दी थी, मगर सीएम सोरेन की तरफ से अब जाकर अनुमति मिली है.

अन्य खबरें