झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 अधिकारियों का ट्रांसफर और प्रमोशन

Somya Sri, Last updated: Wed, 29th Sep 2021, 8:53 AM IST
  • झारखंड प्रशासनिक सेवा के 53 अधिकारियों का तबादला किया गया है. अनुमंडल स्तर के सभी अधिकारियों को अपर समाहर्ता और समकक्ष स्तर पर प्रमोशन करते हुए उन्हें कई पदों पर पद स्थापित किया है.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 53 अधिकारियों का तबादला किया है. अनुमंडल स्तर के सभी अधिकारियों को अपर समाहर्ता और समकक्ष स्तर पर प्रमोशन करते हुए उन्हें कई पदों पर पद स्थापित किया है. इसे लेकर कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है.

अधिसूचना के मुताबिक प्रोन्नति पाने वालों में जिला आपूर्ति पदाधिकारी पश्चिम सिंहभूम अमित प्रकाश, वर कृषि सचिव रवि रंजन कुमार विक्रम, बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक सुधीर कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता रामगढ़ मनोज कुमार रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी छतरपुर पलामू नरेंद्र प्रसाद गुप्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पलामू शब्बीर अहमद, रांची जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग, विशेष भू अर्जन पदाधिकारी स्वर्णरेखा परियोजना आदित्यपुर नंदकिशोर गुप्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता धनबाद सतीश चंद्रा, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा गोड्डा जितेंद्र कुमार देव, उप नगर आयुक्त गिरिडीह राजेश प्रजापति, जिला भू अर्जन पदाधिकारी पलामू श्रीमती मेनका, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सरायकेला खरसावां सरोज तिर्की, अनुमंडल पदाधिकारी मेदिनीनगर पलामू राजेश कुमार साह हैं.

सोरेन कैबिनेट ने दी इन 17 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची में 113 करोड़ की लागत से बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर

इसके अलावा जिला भू अर्जन पदाधिकारी लातेहार जय ज्योति सामंता, जिला भू अर्जन पदाधिकारी चाईबासा एजाज अनवर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गढ़वा अमर कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी साहेबगंज जयदीप तिग्‍गा, अवर वित्त सचिव अनिल कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी लोहरदगा अरविंद कुमार लाल, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम, विशेष विनियमन पदाधिकारी रांची श्रीमती सीमा सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी पलामू अनवर हुसैन, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो बोकारो आनंद कुमार, अवर खाद्य आपूर्ति सचिव ज्योति कुमारी झा, मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी झारखंड भवन नई दिल्ली संदीप दुबे, उपनिदेशक खेलकूद विभाग विनय कुमार मिश्र, अवर कार्मिक सचिव चिंटू दोराई बुरु, अनुमंडल पदाधिकारी हुसैनाबाद पलामू कमलेश्वर नारायण, जिला परिवहन पदाधिकारी हजारीबाग विजय कुमार.

सहायक निदेशक पंचायती राज दीपू कुमार, अवर वन पर्यावरण सचिव प्रदीप कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा संजय पांडे, अवर ऊर्जा सचिव राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी खोरी महुआ गिरिडीह धीरेंद्र कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी राज्यपाल सचिवालय राकेश कुमार, अवर महिला बाल विकास सचिव राजेश्वर नाथ आलोक, जिला परिवहन पदाधिकारी बोकारो संजीव कुमार, अवर कार्मिक सचिव मोहम्मद जियाउल अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी जमशेदपुर दिनेश कुमार रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ पंकज कुमार साहू, जिला परिवहन पदाधिकारी कोडरमा भागीरथ प्रसाद, भूमि सुधार उप समाहर्ता गुमला सुषमा नीलम सोरेंग.

झारखंड की दो बेटियों का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन, इंटरनेशनल लेवल पर दिखाएंगी दम

अवर पेयजल सचिव प्रणव कुमार लाल, उप नगर आयुक्त रांची कुंवर सिंह पाहन, अपर समाहर्ता दुमका विनय मनीष लकड़ा, अवर कल्याण सचिव स्मृता कुमारी, नगरीय प्रशासन निदेशालय के सहायक निदेशक योगेंद्र प्रसाद, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सिमडेगा अजय सिंह बड़ाईक, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरी गिरिडीह प्रेमलता मुर्मू, कार्यपालक दंडाधिकारी देवघर परमेश्वर मुंडा, भूमि सुधार उप समाहर्ता जेम्स सुरीन, भूमि सुधार उप समाहर्ता गोड्डा लखीराम बास्के शामिल हैं.

अन्य खबरें