डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती: झारखण्ड CM हेमंत सोरेन व राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

Smart News Team, Last updated: Thu, 3rd Dec 2020, 7:12 PM IST
  • झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन और राजयपाल द्रौपदी मुर्मू ने डॉ राजेंद्र प्रसाद को उनकी 136वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी. साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परमवीर चक्र विजेता शाहिद अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धासुमन व्यक्त किया.
डॉ राजेंद्र प्रसाद की 136वीं जयंती पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि दी

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में वहां के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने देश के पहले राष्ट्रपति रहे डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 136वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रंद्धाजलि दी. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर राजभवन में लगी उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित किए. वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भारत के रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर रांची के राजेन्द्र चौक में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रंद्धाजलि दी.

झारखंड HC का निर्देश, चयन आयोग 8 हफ्ते में जारी करें पंचायत सचिव के रिजल्ट

देश के पहले रहे डॉ राजेंद्र प्रसाद की आज 136वीं जयंती है. यह देश के पहले और एकमात्र राष्ट्रपति है जिनका कार्यकाल दो बार रहा है. डॉ राजेन्द्र प्रसाद को साल 1962 में भारत के सर्वोच्च नागरिक के सम्मान से सम्मानित किया गया था. डॉ राजेन्द्र प्रसाद को नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जेल भी जाना पड़ा था. इन्होंने देश के सर्वोच्च पद पर भी रहते हुए बेहद सादगी से जीवन व्यतीत करते थे. पटना के आश्रम में 28 फरवरी 1963 में एक बीमारी के चलते इनकी मृत्यु हो गई थी.

रांची: पीएलजीए सप्ताह के दौरान सुरक्षाबलों पर हमला कर सकते है माओवादी

सीएम हेमन्त सोरेन ने परमवीर चक्र विजेता शाहिद अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि के अवसर पर उनको रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. लांस नायक अल्बर्ट एक्का 1971 के भारत-पाकिस्तान के युद्ध में दुश्मनों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे. ये पहले वीर सपूत है जिन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र का सम्मान मिला.

अन्य खबरें