झारखंड स्वास्थ्य मंत्री बोले- इन लोगों के लिए चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण अभियान
- बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बुधवार को बिरसा चौक पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार गांधी के अनुयायी टाना भगतों के लिए विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान चलाएगी.

राँची. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी के अनुयायी टाना भगतों के लिए राज्य सरकार विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान चलाएगी. बुधवार को बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बिरसा चौक पर बिरसा मुंडा कर मूर्ति पर माल्यार्पण कर नम किया. इस मौके पर ही उन्होंने टाना भगतों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन अभियान चलाने की बात कही.
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि टाना भगत आज भी महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलकर पर अपना जीवनयापन करते हैं. झारखंड सरकार उन्हें अपना धरोहर मानती है इसलिए राज्य सरकार का ये कर्तव्य है कि उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें टीकाकरण का लाभ दे. उन्होंने कहा, स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दे दिया गया है कि टाना भगतों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाए.
झारखंड अनलॉक 2: अब 23 जिलों में शाम 4 तक खुलेंगे बाजार, सैलून भी खुले
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को आपदा प्रबंधन समूह के साथ अनलॉक 2 को लेकर फैसला किया है. अनलॉक 2 में जमशेदपुर को छोड़कर झारखंड के 23 जिलों में दुकानें के समय को बढ़ाकर शाम 4 बजे तक कर दिया है. इसके अलावा सैलून और पॉर्लर भी शाम 4 बजे तक खुले रहेंगी. शॉपिंग मॉल, कपड़े दुकानें समेत अन्य दुकानों पर जारी पाबंदी जारी रहेगी.
अन्य खबरें
सोरेन सरकार का आदेश- गर्भवती महिलाओं का इलाज करने से मना नहीं कर सकते अस्पताल
रांची रिम्स बना सेंटर ऑफ एक्सिलेंस, ऐसे करेगा झारखंड के दूसरे अस्पतालों की मदद
झारखंड में कुछ शर्तों के साथ 10 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, 15 जिलों में खुलेंगे बाजार
झारखंड में कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ोें का ऑडिट कराएगी हेमंत सोरेन सरकार