JDU अध्यक्ष लल्लन सिंह का ऐलान, झारखंड में पूर्व विधायक खीरू महतो संभालेंगे जेडीयू की कमान, गुलाब महतो उपाध्यक्ष
- जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में अधिकारिक घोषणा की. झारखंड विधानसभा के पूर्व सदस्य खीरू महतो को झारखंड प्रदेश का जदयू अध्यक्ष बनाया गया है. गुलाब महतो को झारखंड प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया है.

रांची. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें झारखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई आधिकारिक घोषणा की गई. बता दें कि झारखंड को नया जेडीयू अध्यक्ष मिल गया है. बैठक में लिए फैसलों के मुताबिक झारखंड विधानसभा के पूर्व सदस्य खीरू महतो को झारखंड प्रदेश का जदयू अध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं गुलाब महतो को झारखंड प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने दोनों नए पदाधिकारियों को मनोनीत किया है.
मालूम हो कि झारखंड का नया जेडीयू अध्यक्ष बनाने को लेकर राज्यसभा के उपसभापति और जेडीयू के राज्यसभा सांसद हरिवंश के आवास पर यह बैठक हुई थी जिसमें घोषणा से पहले कई नामों पर चर्चा की गई थी. लंबे विचार विमर्श के बाद खीरू महतो को ही प्रदेश के नए जेडीयू अध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदार माना गया. इसकी आधिकारिक घोषणा के बाद से अब पार्टी को बागडौर खीरू महतो के हाथों में सौंप दी गई है.
भोजपुरी-मगही से हेमंत सरकार को झारखंड के बिहारीकरण होने का डर, बोले झारखंड की भाषा नहीं..
जदयू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इस मौके पर घोषणा करते हुए कहा कि झारखंड में पार्टी को मजबूत करने के लिए विचार-विमर्श के बाद पार्टी ने पूर्व विधायक खीरू महतो को झारखंड का जेडीयू अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया है. गुलाब महतो को झारखंड का उपाध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं प्रवीण सिंह को झारखंड प्रदेश संगठन का प्रभारी नियुक्त किया गया है. दूसरे राज्य में चुनाव लड़के के सवाल पर उन्होंने कहा कि यूपी और मणिपुर में एनडीए के अंदर बात बन जाती है तो तो हम साथ में चुनाव लड़ेंगे.
अन्य खबरें
बिहार पंचायत चुनाव 2021: नामांकन के बाद प्रत्याशी से समर्थक ने ब्लाक पर की शादी
शादी के तीसरे दिन मायके पहुंचकर दुल्हन ने दूल्हे से फोन पर मांगा तलाक, वजह जानकर चौंक जाएंगे
आर्म्स एक्ट में दोषी पाए गए पूर्व जेडीयू विधायक रामबालक सिंह, 5 साल की जेल
फुटपाथ पर बना दी अवैध पार्किंग, पैदल चलने वाले सड़क पर चलने को मजबूर