कांग्रेस छोड़ BJP में जाने वाले RPN सिंह पर झारखंड की MLA अंबा प्रसाद ने लगाया ये बड़ा आरोप

Smart News Team, Last updated: Tue, 25th Jan 2022, 5:21 PM IST
  • विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा जॉइन कर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचाने वाले आरपीएन सिंह पर झारखंड की विधायक अंबा प्रसाद ने गंभीर आरोप लगाए हैं.
फोटो- आरपीएन सिंह और अंबा प्रसाद

रांची. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही उत्तर प्रदेश के कद्दावर कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने झटका देते हुए हाथ का साथ छोड़ दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. आरपीएन को लेकर झारखंड की विधायक अंबा प्रसाद ने बयान देते हुए निशाना साधते हुए सीएम सोरेन के नेतृत्व वाली जेएमएम-कांग्रेस सरकार गिराने के लिए बीजेपी से सांठ-गांठ करने का गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही कहा कि आरपीएन के कांग्रेस छोड़ने से झारखंड में हर सच्चा कांग्रेसी खुश है.

झारखंड में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने ट्वीट करते हुए कहा 'पिछल एक साल से ज्यादा से बीजेपी के साथ सांठ-गांठ कर आरपीएन सिंह जी झारखंड की कांग्रेस-जेएमएम सरकार को अपदस्थ कराने की कोशिश कर रहे थे. पार्टी नेतृत्व को लगातार इस बारे में आगाह भी किया गया था. इनके बीजेपी जाने से झारखंड का हर सच्चा कांग्रेसी खुश है.'

UP चुनाव: आरपीएन सिंह बीजेपी में शामिल, कहा- कांग्रेस अब वो पार्टी नहीं रह गई

बता दें कि मंगलवार को यूपी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और गांधी परिवार के करीबी रतनजीत प्रताप नारायण उर्फ आरपीएन सिंह ने कांग्रेस छोड़कर राजनीतिक खेमे में हलचल मचा दी. कहा जा रहा है कि चुनाव में कांग्रेस पर इसका असर दिखाई दे सकता है. 

बिखर रही राहुल गांधी की टीम, ज्योतिरादित्य-जितिन के बाद RPN सिंह गए, पायलट बचे

खास बात यह भी है कि आरपीएन सिंह के इस्तीफे से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए उन्हें अपना स्टार प्रचारक घोषित किया था. दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में आरपीएन सिंह ने यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली.

अन्य खबरें