JMM की केंद्रीय समिति के सदस्यों की सूची जारी, CM सोरेन समेत शामिल ये नेता, देखें लिस्ट
- झारखंड के रांची में झामुमो पार्टी ने अपने केंद्रीय समिति के सदस्यों की लिस्ट जारी कर दी. पार्टी के 12 वें महाधिवेशन में जारी इस लिस्ट में सीएम हेमंत सोरेन समेत 246 सदस्यों को शामिल किया गया है. इन सभी सदस्यों को कार्यकरिणी समिति के विस्तार समेत अन्य कई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं.

रांची. राजधानी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 12 वीं महाधिवेसन का आयोजन किया गया. इस महाधिवेशन में पार्टी में पदाधिकारियों की संख्या घटाने के साथ पंचायत चुनाव तक संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने को लेकर मंथन हुआ. वहीं, पार्टी में कई पदों को कम करने के साथ अन्य राज्यों के सदस्यों को भी दायित्व दिया गया. साथ ही पार्टी में केंद्रीय समिति के सदस्यों की लिस्ट भी जारी की गई. इस लिस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन समेत 246 सदस्यों को शामिल किया है. शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन को दुमका जिले से चयनित किया गया. अन्य सदस्यों को भी जिलावार चयनित किया गया है.
पार्टी में घटी उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव समेत ये पद
झामुमो पार्टी मे महाधिवेसन में संशोधन कमेटी के प्रस्ताव को पारित कर दिया है. जिसके तहत पार्टी में अब उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव समेत केंद्रीय समिति के सदस्यों की संख्या घटा दी गई है. साथ ही पार्टी में झारखंड के साथ पश्चिम बंगाल, ओड़िशा समेत बिहार के कई नेताओं को भी शामिल किया गया है.
मरम्मत का इंतजार कर रही झारखंड से बंगाल को जोड़ने वाली सड़क, कभी भी हो सकता हादसा
दुमका से सीएम हेमंत सोरेन तो रांची से विकास सिंह मुंडा को मिली जगह
झामुमो के केंद्रीय समति में जिलावार सदस्यों को चयनित किया गया है. जिसमें रांची से मनोज कुमार पांडेय, अमित कुमार महतो, महुआ माजी, सुशीला एक्का, समनुर अंसारी, मधु मंसूरी, पवन जेडिया, चिंतामणि सांगा, सुनील श्रीवास्तव व विकास सिंह मुंडा और विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, नंदकिशोर मेहता, प्रो अशोक कुमार सिंह, अभिषेक प्रसाद पिंटू को शामिल किया गया है. वहीं, दुमका जिले से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन, नलिन सोरेन, बसंत सोरेन, विजय कुमार सिंह, सीता सोरेन, शिव कुमार बास्की, अशोक कुमार, आलोक सोरेन, जोसेफ हेम्ब्रम, सुनीता मरांडी, निशित वरण गोलदार, मोहम्मद अब्दुल कलाम अंसारी और वसंत टुडू को जगह मिली है.
गढ़वा से 13 तो सरायकेला खरसावां से 10 सदस्यों को किया गया चयनित
सरायकेला खरसावां से 10 सदस्यों को शामिल किया गया है. जिसमें, रंजीत प्रधान, पितोवस प्रधान, रामदास टूडू, चारु चांद किस्कु, चंपई सोरेन, दशरथ गगराई, बाबूलाल सोरेन, गणेश चौधरी, गोपाल महतो और कृष्णा बास्के को शामिल किया गया है. वहीं, गढ़वा से 13 सदस्यो को शामिल किया गया है. जिसमें, सूर्य देव मेहता, शरीफ अंसारी, शंभू राम, मुंगा सिंह खरवार, जेपी मिंज, राजकिशोर यादव, दुखन चौधरी, अजय उपाध्याय, मिथिलेश कुमार ठाकुर, शंभू चंद्रवंशी, अनिता दत्त, कंचन कुमार साहू, और अयूब अंसारी को मुख्य है.
झारखंड सरकार का युवाओं को तोहफा, जल्द शुरू होगी 26000 शिक्षकों की भर्ती
देवघर से इन सदस्यों को मिला मौका
देवघर से श्री सिंह.सुनील तिवारी, गोपाल कुमार सिन्हा, मनोज कुमार गुप्ता, चंदन कुमार सिन्हा, हफीजुल हसन, शशांक शेखर भोक्ता, नरसिंह मुर्मू, दिनेश्वर किस्कु, प्रह्लाद दास, सुरेश साह और अजय मिश्रा को चयनित किया गया है.
पंचायत चुनाव के चलते जल्द हो सकता केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार
जानकारी अनुसार, पंचायत चुनाव के चलते संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी में जल्द केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार हो सकता है. पार्टी के महाधिवेशन में पंचायत स्तर तक पार्टी को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई है.
अन्य खबरें
लखीमपुर खीरी हिंसा मामलाः SIT ने दायर की 5000 पन्नों की चार्जशीट, 14 के नाम शामिल
नए साल 2022 में Google पर भूलकर भी सर्च न करें ये 5 चीज, वरना जाना पड़ेगा जेल
ये क्या, डर के मारे कुत्ता निकालने लगा मुर्गे की आवाज? Video देख लोग रह गए हैरान
Viral Video: माधुरी के फैन दूल्हा-दुल्हन ने देवदास के गाने पर किया जबर्दस्त डांस