कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के भारत बंद का झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किया समर्थन
- झारखंड में सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए 8 दिसंबर के भारत बंद का समर्थन किया है. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अन्नदाताओं के पक्ष में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा परिवार 8 दिसंबर को भारत बंद का पूर्ण समर्थन करता है.

रांची. तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए 8 दिसंबर के भारत बंद का राज्य में सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी समर्थन किया है. सीएम हेमंत सोरेन ने रविवार को ट्वीट कर किसान संगठनों के 'भारत बंद' के आह्वान का समर्थन किया हैं. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि देश के आन-बान-शान हैं हमारे मेहनती किसान. उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाताओं के पक्ष में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा परिवार 8 दिसंबर को भारत बंद का पूर्ण समर्थन करता है.
किसानों के भारत बंद को समर्थन देते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि देश के आन-बान-शान हैं हमारे मेहनती किसान. देश के मालिक को मजदूर बनाने के केंद्र सरकार के षड्यंत्र के खिलाफ़ झारखण्ड में भी होगा उलगुलान. किसान अन्नदाताओं के पक्ष में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा परिवार 8 दिसंबर को भारत बंद का पूर्ण समर्थन करता है.
देश के आन-बान-शान हैं हमारे मेहनती किसान।
— Hemant Soren (घर में रहें - सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) December 6, 2020
देश के मालिक को मजदूर बनाने के केंद्र सरकार के षड्यंत्र के खिलाफ़ झारखण्ड में भी होगा उलगुलान।
किसान अन्नदाताओं के पक्ष में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा परिवार 8 दिसंबर को भारत बंद का पूर्ण समर्थन करता है।
रांची: रिम्स के लावारिस 24 शवों का विधि-विधान से संस्था ने कराया अंतिम संस्कार
झारखंड की सत्तधारी दल राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस ने भी किसान संगठनों के भारत बंद का समर्थन किया हैं. इसके अलावा झारखंड की लेफ्ट पार्टियों ने भी किसान आंदोलन का समर्थन किया है. लेफ्ट पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को कृषि कानूनों के बारे में बता रहे हैं.
दिग्वजय सिंह ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन, मीडिया से बातचीत में सरकार को घेरा
बता दें कि दिल्ली-हरियाण बॉर्डर पर केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले 11 दिनों से आंदोलित हैं. केंद्र सरकार और किसान के बीच पांचवें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही. इसके बाद 30 से ज्यादा संगठनों द्वारा 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है. देशभर के तमाम विपक्षी दल भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं.
अन्य खबरें
झारखंड सरकार ने धान खरीद पर लगाई रोक, BJP ने CM हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
झारखंड HC ने हेमंत सोरेन सरकार से छात्रवृत्ति घोटाले में मांगा जवाब
डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती: झारखण्ड CM हेमंत सोरेन व राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि
CM हेमंत सोरेन ने दी गुरु पर्व की बधाई, सिख समुदाय के कार्यों को सरहाया