Petrol Diesel Rate: 2 जनवरी को रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो में नहीं बढ़े तेल के दाम

रांची. झारखंड की राजधानी रांची समेत धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल के रेट में आज 2 जनवरी को तेल की कीमत में परिवर्तन नहीं हुआ है. जिसके चलते आज झरखंड में आज तेल की कीमतें स्थिर है. रांची में आज पेट्रोल की कीमत 98.52 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 91.56 रुपये प्रति लीटर के दाम पर स्थिर बना हुआ है.
तेल कंपनी इंडियन ऑयल के मुताबिक, जमशेदपुर में पेट्रोल का रेट 98.45 रूपए प्रति लीटर जबकि डीजल 91.48 रुपए प्रति लीटर के दर पर मिल रहा है. इसके साथ ही धनबाद में पेट्रोल का भाव 98.44 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.47 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक्री हो रही है. इसके अलावा, बोकारो में पेट्रोल की कीमत 98.78 रूपए लीटर जबकि डीजल 91.41 रुपए लीटर के रेट पर बिक्री हो रही है.
नए साल का तोहफा! झारखंड में LPG कॉमर्शियल सिलेंडर 102 रुपये सस्ता, जानिए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी को कम करने के बाद झारखंड में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है. वहीं एक्साइज ड्यूटी कम होने के बाद राज्य में तेल के रेट में कमी देखने को मिली थी. इसके बाद से तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल का दाम नहीं बढ़ाया है. जिससे लोगों को काफी राहत मिली है.
आपको बता दें तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे तेल के दामों को अपनी वेबसाइट पर अपडेट करती हैं. अगर आप भी अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का भाव जानना चाहते है, तो आप अपने मोबाइल से RSP <डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस करे. एसएमएस के जरिए तेल की कीमतों की जानकारी देगी. सभी डीलर कोड़ कंपनी की साइट पर मिल जाएगा.
अन्य खबरें
Gold Silver: 1 जनवरी को रांची, धनबाद, जमशेदपुर में सोना-चांदी के दाम बढ़े
कोरोना बेकाबूः रांची समेत 6 जिलों में ही 620 नए केस, कुल 753 एक्टिव केस
Petrol Diesel Rate: 1 जनवरी को रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो में नहीं बढ़े तेल के दाम
Gold Silver 31 December Rate: रांची, धनबाद, जमशेदपुर में सोना-चांदी के दाम घटे