Petrol Diesel Price 3 January: रांची, धनबाद, जमशेदपुर में नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
- Jharkhand Petrol Diesel Price Today 3 January: झारखंड की राजधानी रांची सहित बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर में आज यानि 3 जनवरी, 2021 दिन सोमवार को तेल के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई. दामों में इजाफा न होने से लोगों को राहत मिली है.

रांची. नए साल के मौके पर भी झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद में आज यानि सोमवार 3 जनवरी 2022 को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ. तेल के दाम स्थिर रहने से लोगों को राहत मिली है. रांची में आज पेट्रोल 98.52 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.56 रुपये प्रति लीटर के रेट पर बिक रहा है. बता दें कि साल 2021 में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार इजाफा हुआ है जिससे कई राज्यों में तेल के 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गए है. दीपावली पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क(एक्साइज ड्यूटी) को कम कर दिया था जिससे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली थी.
तेल कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार जमशेदपुर में पेट्रोल 98.45 रूपए प्रति लीटर और डीजल 91.48 रुपए प्रति लीटर के दाम पर बेचा जा रहा है. वहीं धनबाद में पेट्रोल 98.44 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल 91.47 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है और बोकारो में पेट्रोल 98.78 रूपए लीटर व डीजल 91.41 रुपए लीटर के रेट पर पहुंच गया है.
2022 के अंत तक झारखंड में पर्यटकों के लिए स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना शूरू
केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी को कम करने के बाद झारखंड में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है. बता दें कि अक्टूबर के महीने में 24 बार तेल की कीमतों में इजाफा हुआ था. एक्साइज ड्यूटी कम होने के बाद राज्य में तेल के रेट में कमी देखने को मिली. रेट में गिरावट आने के बाद भी कई राज्य में तेल 100 रुपए प्रति लीटर के आसपास चल रहा है.
तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपनी वेबसाइट IOCL पर अपडेट करती है. यदि आप भी घर बैठे-बैठ अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की रेट जानना चाहते हैं तो आपको अपने मोबाइल पर RSP <डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस करना होगा. सभी शहरों के कोड की सूची आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर मिल जाएगी.
अन्य खबरें
कोरोना बेकाबूः रांची समेत 6 जिलों में ही 620 नए केस, कुल 753 एक्टिव केस
Gold Silver 31 December Rate: रांची, धनबाद, जमशेदपुर में सोना-चांदी के दाम घटे
Petrol Diesel Rate: 1 जनवरी को रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो में नहीं बढ़े तेल के दाम
Petrol Diesel Rate: 31 दिसंबर को रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो में नहीं बढ़े तेल के दाम