Petrol Diesel 8 March Price: रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो में नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
- Jharkhand Petrol Diesel Price Today 8 March: झारखंड की राजधानी रांची सहित बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर में आज यानि 8 मार्च, 2022 दिन मंगलवार को तेल के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई. दामों में इजाफा न होने से लोगों को राहत मिली है.

रांची. झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद में आज यानि 8 मार्च 2022 दिन मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ. तेल के दाम स्थिर रहने से लोगों को राहत मिली है. रांची में आज पेट्रोल 98.52 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.56 रुपये प्रति लीटर के रेट पर बिक रहा है. बता दें कि साल 2021 की शुरुआत से ही तेल कंपनियों ने तेल के रेट में इजाफा किया था, लेकिन दीपावली पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला एक्साइज ड्यूटी और वेट के कम कर दिया.
तेल कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार जमशेदपुर में पेट्रोल 98.45 रूपए प्रति लीटर और डीजल 91.48 रुपए प्रति लीटर के दाम पर बेचा जा रहा है. वहीं धनबाद में पेट्रोल 98.44 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल 91.47 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है और बोकारो में पेट्रोल 98.78 रूपए लीटर व डीजल 91.41 रुपए लीटर के रेट पर पहुंच गया है.
झारखंड:दो साल बाद पहली बार आज से खुलेंगे 5वीं तक के स्कूल, बच्चों को भेजी गाइडलाइन
केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी को कम करने के बाद झारखंड में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है. वहीं एक्साइज ड्यूटी कम होने के बाद राज्य में तेल के रेट में कमी देखने को मिली थी. इसके बाद से तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल का दाम नहीं बढ़ाया है. जिससे लोगों को काफी राहत मिली है.
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होने पर तेल कंपिनयां प्रतिदिन सुबह 6 बजे दामों को अपडेट करती है. अगर आप भी अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की रेट जानना चाहते हैं तो आपको अपने मोबाइल पर RSP <डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस करना होगा. सभी शहरों के कोड की सूची आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर मिल जाएगी.
अन्य खबरें
Petrol Diesel Rate: 7 मार्च को रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
Petrol Diesel Rate: 7 मार्च को रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
रांचीः ड्राइविंग के इच्छुक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, विकास आयुक्त ने जारी किया टेंडर
रांची: पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो ने किया सरेंडर, सिविल कोर्ट से मिली जमानत