पार्टी-संगठन को मजबूत करने दो दिन के झारखंड दौरे पर आएंगे RJD नेता तेजस्वी यादव
- बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव आज यानी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रहे हैं. आज दोपहर करीब 3:30 बजे तेजस्वी यादव रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे. जहां राजद पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा.
रांची: बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव आज यानी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रहे हैं. आज दोपहर करीब 3:30 बजे तेजस्वी यादव रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे. जहां राजद पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा. जिसके बाद तेजस्वी भगवान बिरसा मुंडा अल्बर्ट एक्का और कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाएंगे. बताया जा रहा है कि झारखंड में राजद को मजबूत करने के लिए तेजस्वी रांची आ रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजस्वी यादव कल यानी रविवार को कार्निवल हॉल में झारखंड के कई जिलों से आए राजद पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह पटना के लिए रवाना हो जाएंगे. पटना में 21 और 22 सितंबर को दक्षिण बिहार के जिला अध्यक्षों सहित प्रखंड अध्यक्षों की बैठक है. जिसमें तेजस्वी यादव को शामिल होना है. बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव अब हर महीने रांची के दौरे पर आ सकतें हैं. सूत्रों के मुताबिक झारखंड में राजद पार्टी को मजबूत करने के लिए तेजस्वी यादव रणनीति भी तैयार कर रहें हैं.
शराब का धंधा छोड़ खुद का कारोबार शुरू करने वाली महिलाओं को CM सोरेन ने किया सम्मानित
कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने जैसे बिहार में पार्टी को मजबूत बनाया है. उसी तर्ज पर झारखंड में भी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे. सूत्र बताते हैं कि तेजस्वी यादव हर महीने रांची का दौरा कर सकते हैं. बता दें कि झारखंड में राजद से चतरा विधायक सत्यानंद भोक्ता हेमंत सोरेन की सरकार में श्रम मंत्री हैं. साल 2019 के विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट से चुनाव लड़ कर सत्यानंद भोक्ता विधानसभा पहुंचे थे.
अन्य खबरें
पटना से रांची, वाराणसी समेत कई शहरों के लिए पीपीपी मोड के तहत शुरू होगी 100 नई बसें
पेट्रोल डीजल आज 18 सितंबर का रेट: रांची, जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद में कीमतें स्थिर
सर्राफा बाजार 18 सितंबर का भाव: रांची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर में ऐसे बदले दाम
सर्राफा बाजार 17 सितंबर का भाव: रांची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर में ऐसे बदले दाम