रांची समेत झारखंड के इन जिलों में 22 फरवरी तक मौसम खराब, 3 दिन बारिश का अलर्ट
- राजस्थान में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के कुछ इलाकों में 19 से 22 फरवरी यानी की तीन दिनों तक हो सकती है मध्यम दर्जे की बारिश. पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा, सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ आदि इलाकों में बारिश होने का मौसम विभाग ने लगाया पूर्वानुमान.

रांची. एक बार फिर झारखंड में मौसम ने अपना खेल दिखाना शुरु कर दिया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो 19 फरवरी को आसमान में बादल छाये रहने की संभावना जताई है. वहीं इसके अगले दिन यानि की 20 फरवरी से प्रदेश में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 19 से 22 फरवरी यानी की तीन दिनों तक कुछ इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. झारखंड में एक दम से बदले मौसम के पीछे राजस्थान में 17 फरवरी को बन रहे एक पश्चिमी विक्षोभ को वजह बताई जा रही है. यही कारण है कि झारखंड में 19 से 22 फरवरी तक बारिश होने का अनुमान लगाया है.
राजस्थान में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बादल छाय रहने की संभावना है. 19 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड और उसके कुछ राज्यों में देखने को मिल जाएगा. झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा, सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ के इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
कपिल मिश्रा से कुछ यूं मिले BJP सांसद संजय सेठ, रांची एयरपोर्ट पर मुलाकात में शीशा बना दीवार
वहीं बादल छाय रहने से राजधानी रांची के साथ-साथ कई इलाकों में लोगों को धूप के लिए तरसना पड़ा. बादल छाये रहने के कारण धूप तीखी नहीं थी. गुरुवार को भी आकाश में बादल छाये रहने की उम्मीद है. वैसे रांची में सुबह से ही धूप खिली हुई है. इसके बावजूद लोगों को हलकी सी ठंडक का एहसास हो रहा है. मौसम में हुए इस बदलाव की वजह से राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान बुधवार को 14 डिग्री सेल्सियस रहा. आज गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. अगले कुछ दिनों तक राजधानी व राज्य के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहने की संभावना है.
अन्य खबरें
कपिल मिश्रा से कुछ यूं मिले BJP सांसद संजय सेठ, रांची एयरपोर्ट पर मुलाकात में शीशा बना दीवार
रांची: अमेरिकी एजेंसियां करेंगी वनों के संरक्षण में मदद, CMPDI के साथ भी करेंगी
BJP नेता कपिल मिश्रा नहीं जा सकेंगे हजारीबाग, रांची एयरपोर्ट से भेजे जाएंगे वापस दिल्ली
BJP नेता कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट पर रोका, कहा- ये कैसा कानून ?