रांची: महेन्द्र सिंह धोनी के मेंटोर रहे देवल सहाय का हुआ निधन

Smart News Team, Last updated: Tue, 24th Nov 2020, 2:31 PM IST
  • धोनी के मेंटॉर देवल सहाय का आज तड़के रांची के मेडिका अस्पताल में 73 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, झारखंड स्टेट क्रिकेट एससिएशन के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं देवव्रत सहाय, लोग उन्हें देवल दा के नाम से भी जानते थे, खिलाड़ियों के उचित नौकरी के द्वार भी इन्होंने ने है खोले थे.
बीमारी के चलते देवल सहाय का हुआ निधन

रांची. अविभाजित बिहार के समय के प्रमुख क्रिकेट, पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह के परामर्शदाता प्रशासक तथा सीसीएल के पूर्व कार्मिक निदेशक JSCA के उपाध्यक्ष भी रहे , देवव्रत सहाय ने रांची के मेडिका अस्पताल में मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली. वह कुछ माह से बीमार थे. 73 वर्षीय देवव्रत सहाय क्रिकेट के क्षेत्र में देवल दा के नाम से मशहूर थे. वह अपने समय के ख्यातिप्राप्त इन स्विंग तेज गेंदबाज थे.

बीआईटी मेसरा से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने वाले देवल मेकॉन, सीएमपीडीआई, ईसीएल, सीसीएल में काम कर चुके थे. रांची महिला कॉलेज में प्राध्यापिका मीना सहाय के वो पति थे. बीसीए में वह कई साल वरीय उपाध्यक्ष रहे. उनके निधन पर खेल जगत से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है.

लंबित परीक्षाओं के आयोजन के साथ जल्द रिक्त पदों को भरेगी झारखंड लोक सेवा आयोग

उनके निर्देशन में दर्जनों क्रिकेटरों ने देश व राज्य का प्रतिनिधित्व किया. इनमें महेंद्र सिंह धोनी, प्रदीप खन्ना, आदिल हुसैन, अनवर मुस्तफा, धनंजय सिंह, सुब्रत दा, संजीव सिन्हा, राजीव कुमार राजा, सरफराज अहमद समेत दर्जनों क्रिकेटर शामिल हैं.

हिंदुस्तान यूनिलीवर का दावा- हमारा माउथ वॉश 99.99% कोरोना किटाणु को कर देगा खत्म

JSCA के उपाध्यक्ष भी रहे थे देवव्रत सहाय

देवल सहाय झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष भी रहे थे. 1997-98 में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के निदेशक के तौर पर देवल सहाय ने महेंद्र सिंह धोनी को स्टाइपेंड पर रखा था. एमएस धोनी की बायोपिक में भी देवल सहाय का जिक्र किया गया है. महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट जगत में इतनी ऊंचाई तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है.

अन्य खबरें