रांची : राजधानी समेत 18 शहरों में सिटी फॉरेस्ट विकसित करेगा पर्यावरण मंत्रालय

Smart News Team, Last updated: Tue, 16th Feb 2021, 2:18 PM IST
  • केंद्र सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने राजधानी रांची समेत देशभर के 18 शहरों में सिटी फॉरेस्ट को विकसित करने की योजना को मंजूरी दी है. इसके लिए पर्यावरण मंत्रालय 36 करोड़ों रुपए की धनराशि खर्च करेगी.
राजधानी समेत 18 शहरों में सिटी फॉरेस्ट विकसित करेगा पर्यावरण मंत्रालय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रांची : सिटी फॉरेस्ट को विकसित करने के लिए पर्यावरण मंत्रालय चयनित शहरों में कम से कम 10 हेक्टेयर और अधिकतम 50 हेक्टेयर क्षेत्र में योजना का विस्तार करेगा. सिटी फॉरेस्ट विकसित करने के लिए पर्यावरण मंत्रालय चयनित शहर को दो करोड़ रुपए की मदद भी देगा. इस धनराशि पौधों के रखरखाव के साथ ही सिटी फॉरेस्ट एरिया में बाढ़ लगाने के अलावा प्रशासनिक लागत आदि पर खर्च की जाएगी. 

बता देगी पर्यावरण मंत्रालय ने साल 2024 तक देशभर के सभी प्रमुख शहरों में 200 सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाई है. इस योजना के लिए पर्यावरण मंत्रालय ने 415 करोड रुपए खर्च करना भी तय किया है. प्रथम चरण में पर्यावरण मंत्रालय की ओर से 18 शहरों को शामिल किया गया है. इनमें राजधानी रांची समेत आगरा भोपाल ग्वालियर गया हरिद्वार देहरादून पठानकोट तुमकुर बेंगलुरु भुवनेश्वर संबलपुर कोटा नागपुर यवतमल चेन्नई सूरत और गांधीनगर प्रमुख है. 

मानसिक तनाव कम करता है इंडोर प्लांटेशन

पर्यावरण मंत्रालय की इस योजना का स्वागत करते हुए पर्यावरणविद नीतिश प्रियदर्शी कहते हैं कि राजधानी रांची में सिटी फॉरेस्ट के विकसित हो जाने से शहर का मौसम 40 साल पहले जैसा हो जाएगा. बशर्ते इस योजना को बेहतर प्लानिंग के साथ लागू किया जाना चाहिए, जैसे यह किस एरिया में लगेगा कहां लगेगा कौन सी जमीन पर लगेगा इन सारी समस्याओं को दूर कर यदि सिटी फॉरेस्ट योजना लागू की जाती है तो रांची का मौसम 40 साल पहले जैसा हो जाएगा.

 

अन्य खबरें