रांची नगर निगम सिर्फ साफ-सफाई नहीं, अस्पताल समेत 3 जरूरी सेवाओं का करेगा संचालन

Smart News Team, Last updated: Wed, 17th Mar 2021, 10:17 AM IST
  • रांची नगर निगम ने तीन जरूरी सेवाओं का संचालन करेगा. इस पहल में नगर निगम अब राजधानी की साफ-सफाई के साथ स्कूल, अस्पताल, फायर स्टेशन और डिस्सपेंसरी भी संचालित करेगा.
रांची नगर निगम की पहल अब तीन सेवाओं का भी संचालन करेगा.

रांची. रांची नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है कि अब वह सिर्फ राजधानी की साफ-सफाई नहीं बल्कि स्कूल, अस्पताल और डिस्पेंसरी के अलावा अग्निशमन केंद्र भी खोलेगा. मेयर आशा लकड़ा ने नगर आयुक्त मुकेश कुमार को पत्र लिखकर वित्त वर्ष 2021-22 के निगम बजट में विस्तार को शामिल करने के लिए निर्देश दिए हैं.

बजट पर चर्चा के लिए 19 मार्च को नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक बुलाई जाएगी. इसी के साथ 25 मार्च को बोर्ड की बैठक आयोजित करने के लिए कहा गया है. मेयर ने बताया कि निगम अभी सिर्फ साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का काम करता है लेकिन अब रांची नगर निगम ऐसी पहल करने जा रहा है जिसमें वह तीन जरूरी सेवाओं को भी संचालित करेगा.

झारखंड नगरपालिक अधिनियम 2011 की धारा 70 में रांची नगर निगम तीन महत्वपूर्ण काम करेगा. जिसमें तीन सेवाओं को शामिल करने का उद्येश्य रखा गया है. निगम के अग्निशमन केंद्र के लिए नगर आयुक्त को अग्निशमन केंद्र का निर्माण करने और चार दमकल की गाड़िया खरीदने का डीपीआर तैयार किया है. 

विधानसभा में CM सोरेन का ऐलान, झारखंड में अप्रैल में होगी बालू के घाटों की नीलामी

नगर निगम द्वारा संचालित अस्पताल और डिस्पेंसरी की सेवाओं को चालू करने के लिए डॉक्टर, नर्स और दवाईयों की व्यवस्था उपलब्ध भी कराने का फैसला लिया गया है. मेयर आशा लकड़ा ने बताया कि रांची नगर निगम से स्कूलों में दो प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे जिनमें कक्षा-सातवीं तक की पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी. इन स्कूलों से एससी-एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के गरीब तबके के बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी. 

पति छोड़कर गया घर, तो महिला ने लगा ली फांसी, 7 साल पहले किया था प्रेम विवाह 

अन्य खबरें