रांची : अब घर के सामने कचरा जमा होने पर नगर निगम वसूलेगा जुर्माना
- स्वच्छता सर्वेक्षण परिणाम में अच्छे अंक लाने को लेकर नगर निगम पिछले 1 माह से राजधानी की स्वच्छता को लेकर अभियान चला रहा है. इसका में नगर निगम ने दुकान और घर के सामने कचरा जमा होने पर ₹500 का जुर्माना निर्धारित किया है.

रांची : अब अगर किसी के घर या दुकान के सामने कचरा पाया गया तो उसी से जुर्माना वसूला जाएगा. इसको लेकर कोई तर्क नहीं माना जाएगा. जुर्माने के बाद ही लोग अपनी आदत बदलेंगे. यह बात नगर निगम रांची के आयुक्त मुकेश कुमार ने कहीं.
उन्होंने कहा कि अगले माह स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर टीम राजधानी का दौरा करने वाली है और स्वच्छता को लेकर अभी लोग गंभीर नहीं हैं. प्राया यह देखा जा रहा है कि नगर निगम जिस स्थान से कूड़ा उठाती है कुछ ही देर बाद उस स्थान पर पुनः कूड़ा डाल दिया जाता है. इस तरह की लापरवाही अब उचित नहीं है.
राजधानी में वेंडिंग जोन बनाने को नगर निगम ने शुरू करेगा सर्वे
आम लोगों की इस गंदी आदत को सुधार करने के लिए नगर निगम रांची ने घर के सामने कूड़ा जमा करने वाले पर ₹500 का जुर्माना निर्धारित किया है. उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए अब नगर निगम सख्ती से पेश आएगा. गली मोहल्ले में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और लोगों को इसके लिए जागरुक भी किया जाएगा.
अन्य खबरें
राजधानी में वेंडिंग जोन बनाने को नगर निगम शुरू करेगा सर्वे
रांची : एनएसयूआई के छात्रों ने शुरू की नौकरी दो या डिग्री वापस लो की मुहिम
पेट्रोल डीजल आज 14 फरवरी का रेट: रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर में बढ़े दाम
घटता बढ़ता रहा रांची सर्राफा बाजार में सोने व चांदी का भाव