नेशनल हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 10 से 21 मार्च के बीच

Smart News Team, Last updated: Fri, 5th Feb 2021, 5:32 PM IST
  • नेशनल हॉकी चैंपियनशिप को सफल बनाने के उद्देश्य हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित तमाम पदाधिकारियों ने जिले का दौरा किया. दौरे के क्रम में भोलानाथ सिंह ने स्ट्रोटर्फ स्टेडियम के अलावे हॉकी खिलाड़ियों के ठहरने तथा उन्हें को दी जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली.
नेशनल हॉकी चैंपियनशिप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रांची : 11 वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप 2021 के लिए झारखंड महिला एवं पुरुष हॉकी टीम के चयन हेतु हॉकी झारखंड का खुली चयन ट्रायल एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हुआ जिसमें झारखंड के रांची, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, हजारीबाग, नवल टाटा हॉकी अकादमी इत्यादि जगह के महिला एवं पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग लिए. हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने कही. 10 से 21 मार्च, 2021 तक सब जूनियर महिला हॉकी नेशनल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा. इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के उद्देश्य हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित तमाम पदाधिकारियों ने जिले का दौरा किया. दौरे के क्रम में भोलानाथ सिंह ने स्ट्रोटर्फ स्टेडियम के अलावे हॉकी खिलाड़ियों के ठहरने तथा उन्हें को दी जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली. 

अपने अनुभव के आधार पर आयोजन को सफल बनाने के लिए हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों को निर्देश भी दिये. खुली चयन ट्रायल में शामिल इन खिलाड़ियों का निबंधन कराने के उपरांत इनका आपस में मैच कराया गया और इनमें सर्वश्रेष्ठ 32- 32 खिलाड़ियों का चयन किया गया. इन 32 खिलाड़ियों का अब विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर इनमें से 18-18 बेहतर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता 2021 में झारखंड टीम के लिए खेलने का अवसर दिया जाएगा.

लालू यादव की मेडिकल रिपोर्ट पेश नहीं करने से रिम्स पर भड़का झारखंड हाई कोर्ट

झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने कहा कि इस छोटे से क्षेत्र में सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन कराना अत्यंत ही गौरव की बात है. जिले से जितने नेशनल इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी निकले हैं, वैसे पूरे देश में किसी भी जिले से खिलाड़ी नहीं निकले हैं. जिले के हॉकी के खान में टूर्नामेंट का आयोजन करना एक चुनौती तो है ही, लेकिन अवसर भी है.

 

अन्य खबरें