झारखंड में नया गवर्नर, द्रौपदी मुर्मू की जगह रमेश बैस बने राज्यपाल

Smart News Team, Last updated: Tue, 6th Jul 2021, 7:16 PM IST
  • रमेश बैस हाल में त्रिपुरा के राज्यपाल भी हैं, झारखंड में द्रौपदी मुर्मू के स्थान पर नियुक्त किए गए हैं. बताते चलें कि द्रौपदी मुर्मू झारखंड में आदिवासी समुदाय से जुड़ी पहली महिला राज्यपाल होने के कारण काफी प्रतिष्ठित थीं.
झारखंड में नया गवर्नर, द्रौपदी मुर्मू की जगह रमेश बैस बने राज्यपाल (फाइल फ़ोटो)

रांची: झारखंड में मगंलवार को राज्य की पहली महिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के स्थान पर रमेश बैस को झारखंड के नए राज्यपाल के रुप में चुना गया है. रमेश बैस हाल में त्रिपुरा के राज्यपाल भी हैं, झारखंड में द्रौपदी मुर्मू के स्थान पर नियुक्त किए गए हैं. बताते चलें कि द्रौपदी मुर्मू झारखंड में आदिवासी समुदाय से जुड़ी पहली महिला राज्यपाल होने के कारण काफी प्रतिष्ठित थीं.

मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वालीं द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर क्षेत्र से विधायक के रूप में उड़ीसा विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया. मई 2015 में मुर्मू को झारखंड का राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था. 2019 के विधानसभा चुनाव हारने के बाद से भाजपा सरकार के बड़े अधिकारियों के बीच मुर्मू की लोकप्रियता काफी कम हो गई.

SBI Recruitment: 5000 से ज्यादा पदों पर SBI में निकली नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

दो बार उड़ीसा विधानसभा की सदस्य रह चुकीं मुर्मू के 1997 में पार्षद के रूप में चुने जाने के बाद से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई. उसके बाद वह रायरंगपुर अधिसूचित क्षेत्र परिषद की उपाध्यक्ष भी बनीं. उसी साल द्रौपदी मुर्मू भाजपा के उड़ीसा एसटी मोर्चा की उपाध्यक्ष और बाद में अध्यक्ष भी बनीं. उड़ीसा सरकार की ओर से 2007 में मुर्मू को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए "नीलकंठ पुरस्कार" से सम्मानित भी किया गया था. मुर्मू की उड़ीसा के आदिवासी समुदाय के उत्थान में अहम भूमिका है.

मुर्मू की जगह पर नियुक्त लिए गए रमेश बैस राज्य के 10वें राज्यपाल बनने जा रहे हैं. रमेश बैस जो कि छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं, रायपुर के लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं और राज्य से लगातार सात बार सांसद बनने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है. रमेश बैस 2019 से पूर्वोत्तर राज्य के राज्यपाल हैं और केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा भी रह चुके हैं. बैस अटल बिहारी वाजपाई की सरकार ने पर्यावरण और वन राज्य मंत्री भी थे. बताते चलें कि मंगलवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने देश के आठ राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है.

अन्य खबरें