डॉक्टर की पत्नी ने गर्लफ्रेंड के साथ चैट देखी तो शेयर की शादी की फोटो, दो गर्लफ्रेंड पहुंची थाने, FIR दर्ज

Smart News Team, Last updated: Tue, 10th Aug 2021, 1:28 PM IST
  • पत्नी ने डॉक्टर के फ़ोन में लडकियों के साथ चैट देखि तो अपनी शादी की तस्वीरें शेयर दी. दो गर्लफ्रेंड थाने पहुंची और डॉक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी. दोनों लड़कियों ने कहा डॉक्टर ने उनके साथ जबरन शरीरिक संबं​ध बनाए और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी.
डॉक्टर की पत्नी ने गर्लफ्रेंड के साथ चैट देखी तो शेयर की शादी की फोटो, दो गर्लफ्रेंड पहुंची थाने, FIR दर्ज

रांची. राज्य की राजधानी के एक प्रतिष्ठित हॉस्पिटल के एक शादीशुदा डॉक्‍टर की अफेयर की बता खुली तो एक नहीं दो-दो गर्लफ्रेंड सामने आ गई और थाने पहुंच कर डॉक्टर के खिलाफ यौन शौषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी. जिसके बाद बवाल मच गया. दोनों लड़कियों का कहना है कि डॉक्टर ने उन्हें अपने शादीशुदा होने की बात को छिपाकर उनसे शारीरिक संबंध बनाए.

डॉक्टर की पोल तब खुली जब पत्नी को डॉक्टर के अफेयर होने का शक हुआ. पत्नी ने डॉक्टर का फोन खंगालना शुरू कर दिया. उसी दौरान पत्‍नी ने गर्लफ्रेंड के साथ डॉक्‍टर की चैट देख ली. पत्नी ने दोनों लड़कियों के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर दी. जिन्हें देखते ही दिनों लड़कियां हैरान रह गई. तुरंत दोनों लड़कियां बरियातू थाने में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पहुंची. थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए दोनों लड़कियों ने कहा कि डॉक्टर ने उनसे जबरन शरीरिक संबं​ध बनाए और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी.

EPFO: PF पर ब्याज के पैसे को लेकर आई नई जानकारी, जानें कब आएगा पैसा

एफआईआर दर्ज कराने वाली दोनों लकड़ियों में से एक गर्लफ्रेंड का आरोप है कि डॉक्टर के साथ उसके पिछले 10 सालों से शारीरिक संबंध थे. वहीं दूसरी गर्लफ्रेंड ने बताया कि डॉक्‍टर का पिछले तीन साल उसके साथ अफेयर चल रहा था. दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया कि डॉक्‍टर के शादीशुदा होने के बारे में उन्‍हें कोई जानकारी नहीं थी. दस साल से डॉक्‍टर के साथ सम्‍बन्‍ध रखने वाली लड़की ने भी उसके शादीशुदा होने के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की. फिलहाल पुलिस मामले का सच जानने और छानबीन करने में जुटी है.

अन्य खबरें