रांची: अवैध निर्माण की जांच के लिए न्यू गांधी नगर पहुंची नगर निगम की टीम
- स्थानीय पार्षद ने बताया कि नई गांधी नगर में एक परिवार रोड की जमीन पर कब्जा कर घर बना रहा है. उसके बाद जब नगर निगम की टीम वहां पहुंची तो उसका सामना घर की मुखिया डॉ एके पांडेय से हुआ. उन्होंने निगम अधिकारियों को बताया कि जिस जमीन पर वह निर्माण कर रही है, उसकी अपनी जमीन है. उनके पास जमीन के सारे जरूरी कागजात हैं.

रांची- शहर के वार्ड नंबर 42 के न्यू गांधी नगर निरीक्षण करने पहुंची नगर निगम की टीम को फजीहत का सामना करना पड़ा. मोहल्ले की रहने वाली 70 साल की डॉ एके पांडेय ने उप नगर आयुक्त शंकर यादव, कुंवर सिंह पाहन, सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार, टाउन प्लानर अरूण कुमार के सामने कहा कि रांची नगर निगम में बिना घूस कोई काम नहीं होता है.
उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम में निगमकर्मी हर काम के लिए पैसों की मांग करते हैं. महिला के इस आरोप के बाद निगम के अधिकारी भी भड़क गए. किसी तरह उप नगर आयुक्त ने इस हंगामे को शांत करवाया. इसके बाद निगम की टीम वापस लौट गई.
झारखंड के 8वीं के छात्रों को मिलेगी साइकिल, 122 करोड़ रुपए का आएगा खर्चा
जब निगम के अधिकारी वार्ड नंबर 42 का निरीक्षण करने पहुंचे तो स्थानीय पार्षद ने बताया कि नई गांधी नगर में एक परिवार रोड की जमीन पर कब्जा कर घर बना रहा है. उसके बाद जब नगर निगम की टीम वहां पहुंची तो उसका सामना घर की मुखिया डॉ एके पांडेय से हुआ. उन्होंने निगम अधिकारियों को बताया कि जिस जमीन पर वह निर्माण कर रही है, उसकी अपनी जमीन है. महिला ने दावा किया कि उनके पास जमीन के सारे जरूरी कागजात हैं. जिसकी जानकारी नगर निगन को वह पहले भी कई बार दे चुकी है. वह अपने कागजात निगम में भी जमा करवा चुकी हैं. लेकिन बावजूद निगम उसे बार-बार परेशान करता है.
रांची : तुरी भाषा का संरक्षण करेगा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय
राजेश के लिए आफत बना हफ्ते में 3 दिन पत्नी, 3 दिन प्रेमिका के साथ रहने का समझौता
बिहारशरीफ जा रही बस में रांची में डकैती, विरोध करने पर शख्स को मारी गोली, मौत
झारखंड सरकार किन तीन लाख बच्चों को खरीदकर देगी साइकिल, जानें क्या है योजना
झारखंड: स्कूलों में प्रैक्टिकल के लिए होंगे अलग शिक्षक, 2237 पदों पर होगी भर्ती
अन्य खबरें
झारखंड: स्कूलों में प्रैक्टिकल के लिए होंगे अलग शिक्षक, 2237 पदों पर होगी भर्ती
रांची : अब व्हाट्सएप पर बिजली की शिकायत दर्ज करा सकेंगे विद्युत उपभोक्ता
रांची : 27 फरवरी तक हॉस्टल व लॉज लाइसेंस के लिए करें आवेदन
रांची : सहकर्मी को गोली मारने के विरोध में काली पट्टी बांधकर काम करेंगे लेखपाल