पुलिस ने माफिया सुजीत सिन्हा की गर्लफ्रेंड को किया अरेस्ट,पूछताछ में उगले कई राज

रांची. घाघीडीह जेल में बंद सुजीत सिन्हा की गर्लफ्रेंड सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ में सूचित की गर्लफ्रेंड ने कई अहम खुलासे किए हैं. सुजीत सिन्हा ने जेल में रहते हुए रांची के व्यवसाइयों से रंगदारी वसूलने को लेकर अपनी प्रेमिका को रांची भेजा था. गौरतलब है कि सुजीत सिन्हा की गर्लफ्रेंड उसके गिरोह की सेकंड इन कमान है.
आपको बता दें कि प्रेमिका प्रियंका के साथ गिरफ्तार होने वाले आरोपियों में रिंकू सिंह, अंकित प्रताप सिंह और विकास सिंह शामिल हैं. प्रियंका पहले लव सिंह हत्या के मामले में जेल भी जा चुकी है. वहीं रिंटू सिंह की भी आपराधिक पृष्ठभूमि रही है. इस मामले में रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि रांची के कई व्यवसाइयों से प्रियंका ने रंगादारी मांगी थी. रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी जिसके बाद रांची पुलिस ने कार्रवाई की.
महिला ने किया सुसाइड, डेढ़ साल के जुड़वा बच्चे मां के शव के साथ ही खेलते रहे
जानकारी के अनुसार प्रियंका ने बीसीए की पढ़ाई डाल्टेनगंज से की है. सुजीत सिन्हा से मिलने बाद प्रियंका लेडी डॉन हो गई है जो सुजीत सिन्हा के जेल में जाने के बाद उसके साम्रज्य की बागडोर संभाल रही थी. सुजीत सिन्हा के इशारे पर ही उसने रांची के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर राजधानी के कई बिल्डरों से रंगदारी की मांग की थी. बिल्डरों के मना करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी. करीब 4 से 5 लाख रुपये की वसूली प्रियंका के द्वारा की गई थी.
अन्य खबरें
रांची में कोरोना से बुरा हाल जांच केंद्र से लेकर श्मशान घाट पर करना पड़ रहा इंतजार
रांची निवासी IFS अंजनी सहाय होंगे मॉरीतानिया में भारत के नए राजदूत
महिला ने किया सुसाइड, डेढ़ साल के जुड़वा बच्चे मां के शव के साथ ही खेलते रहे