रांची : चांसलर पोर्टल पर 25 फरवरी तक कराएं नए कालेजों में रजिस्ट्रेशन

Smart News Team, Last updated: Wed, 17th Feb 2021, 7:35 PM IST
  • रांची विश्वविद्यालय की ओर से खोले गए 4 नए कॉलेजों मैं प्रवेश के लिए चांसलर पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इन इन कॉलेजों में नामांकन कराने की अंतिम तिथि 25 फरवरी निर्धारित की गई है.
चांसलर पोर्टल पर 25 फरवरी तक कराएं नए कालेजों में रजिस्ट्रेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रांची : हाल ही में झारखंड राज्य की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने रांची विश्वविद्यालय से संबंध 4 नए कॉलेज जिनमें मॉडल डिग्री कॉलेज बानो, मॉडल डिग्री कॉलेज घाघरा, मॉडल डिग्री कॉलेज सिमडेगा और मॉडल विमेंस कॉलेज सिमडेगा का शुभारंभ किया था. इन कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट के अंग्रेजी लोक प्रशासन बीसीए बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज हिंदी भूगोल ऑफिस मैनेजमेंट एंड आईटी जैसे विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी. 

इन कॉलेजों मैं रांची विश्वविद्यालय की ओर से क्रमश: 120-120 सीटें निर्धारित की गई है. अब विश्वविद्यालय की ओर से इन कॉलेजों में प्रवेश के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई है. विश्वविद्यालय के चांसलर पोर्टल पर जाकर इच्छुक छात्र 25 फरवरी तक ऑनलाइन नामांकन करा सकते हैं. 

रांची : किसान आंदोलन के चलते 4 घंटे देरी से चल सकती है पैसेंजर ट्रेन

नामांकन संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की ओर से मोबाइल नंबर 7004854619 एवं 9939677666 जारी किए गए हैं. इन नंबरों पर संपर्क करके भी नामांकन संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

 

अन्य खबरें