झारखंड : रांची में हरे राशन कार्ड के लिए इन जगहों में लगेगा स्पेशल कैंप

Smart News Team, Last updated: Thu, 8th Jul 2021, 12:26 PM IST
  • रांची के रहने वाले जिन लोगों को हरा राशन कार्ड बनवाना है उनके लिए बड़ी खबर ये हैं कि अब हरा राशन कार्ड बनवाने के लिए कई जगहों पर खास स्पेशल कैंप लगाने का आयोजन किया जा रहा है. आप इश पोस्ट में नीचे उन जगहों के नाम देख सकते हैं जहां ये स्पेशल कैंप लगने वाले हैं. 
रांची में हरे राशन कार्ड के लिए इन जगहों में लगेगा स्पेशल कैंप

रांची के रहने वाले जिन लोगों को हरा राशन कार्ड बनवाना है उनके लिए बड़ी खबर ये हैं कि अब हरा राशन कार्ड बनवाने के लिए कई जगहों पर खास स्पेशल कैंप लगाने का आयोजन किया जा रहा है. दरअसल, सामने आ रही जानकारी के मुताबिक सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत रांची जिले में हरा राशन कार्ड बनाने के लिए स्पेशल कैंप लगाए जा रहे हैं. वहीं जिले के ग्रामीण क्षेत्र और नगर निगम क्षेत्र के तहत सभी अंचल कार्यालयों में स्पेशल कैंप लगा कर लाभुकों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे.

साथ ही बताया ये भी जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के सभी प्रखंड मुख्यालय में 8 जुलाई और रांची नगर निगम क्षेत्र के तहत सभी अंचल कार्यालयों में 9 जुलाई को स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे. वहीं इन सभी स्पेशल कैंप में लाभुकों से ऑनलाइन आवेदन लेने के साथ-साथ जिन निर्गत राशन कार्ड में आधार कार्ड सीड नहीं है. इसके साथ ही लाभुकों का आधार भी जमा कराते हुए सीडिंग और वेरिफिकेशन का काम कराया जाएगा.

पेट्रोल डीजल आज 8 जुलाई रेट: रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो में फिर बढ़े तेल के दाम

8 जुलाई को यहां लगेगा स्पेशल कैंप

1. अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय

2. बेड़ो प्रखंड मुख्यालय

3. बुंडू प्रखंड मुख्यालय

4. बुढ़मू प्रखंड मुख्यालय

5. चान्हो प्रखंड मुख्यालय

6. इटकी प्रखंड मुख्यालय

7. खलारी प्रखंड मुख्यालय

8. लापुंग प्रखंड मुख्यालय

9. मांडर प्रखंड मुख्यालय

10. नगड़ी प्रखंड मुख्यालय

11. नामकुम प्रखंड मुख्यालय

12. ओरमांझी प्रखंड मुख्यालय

13. राहे प्रखंड मुख्यालय

14. रातू प्रखंड मुख्यालय

15. सिल्ली प्रखंड मुख्यालय

16. सोनहातू प्रखंड मुख्यालय

17. तमाड़ प्रखंड मुख्यालय

9 जुलाई 2021 को यहां लगेगा विशेष कैंप

1. कांके प्रखंड मुख्यालय

2. शहर अंचल कार्यालय

3. अरगोड़ा अंचल कार्यालय

4. हेहल अंचल कार्यालय

5. बड़गांई अंचल कार्यालय

6. नामकुम अंचल कार्यालय

7. नगड़ी अंचल कार्यालय

झारखंड में बिजली के सभी मरम्मत के कामों को 15 जुलाई तक रोका गया, जानें वजह

अन्य खबरें