15 जनवरी तक सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक एयरपोर्ट से नहीं उड़ेंगे जहाज
- रांची एयरपोर्ट के तीसरे चरण के रनवे की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है. रनवे की मरम्मत का कार्य 15 जनवरी तक जारी रहेगा. इस दौरान एयरपोर्ट प्रशासन ने सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक एयरपोर्ट से जहाजों की उड़ानों पर रोक लगा दी है.
_1605711994562_1605712003149.jpg)
रांची . बताते चलें कि एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से हर 7 साल के बाद रनवे की मरम्मत का कार्य किया जाता है. पिछली बार साल 2013 में रनवे की मरम्मत का कार्य किया गया था. अब एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से बुधवार से रनवे की मरम्मत का तीसरे चरण का कार्य शुरू करा दिया गया है. एयरपोर्ट के रनवे की मरम्मत का कार्य 15 जनवरी तक चलेगा. इस दौरान एयरपोर्ट प्रशासन ने सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक के बीच उड़ान भरने वाले फ्लाइटों को भी पूरी तरह से उड़ान भरने के लिए पाबंद कर दिया गया है. सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक के बीच उड़ान भरने वाले जहाजों के टेक ऑफ करने के समय में भी एयरपोर्ट प्रशासन ने परिवर्तन किया है. एयरपोर्ट अधिकारियों की मानें तो सुबह 7:15 पर आने वाली बेंगलुरु रांची बेंगलुरु एयर एशिया फ्लाइट 7:55 पर एक ऑफ करेगी. वहीं दिल्ली रांची दिल्ली गो एयर सुबह 7:25 बजे आएगी तथा 8:00 बजे प्रस्थान करेगी.
इसी तरह दिल्ली रांची दिल्ली गो एयर सुबह 7:55 पर आएगी यह फ्लाइट सुबह 8:35 पर प्रस्थान करेगी. जबकि मुंबई रांची मुंबई इंडिगो सुबह 8:15 पर आएगी और यह फ्लाइट 8:55 पर प्रस्थान करेगी. चेन्नई रांची चेन्नई इंडिगो सुबह 8:05 पर फ्लाइट आएगी तथा 8:40 पर प्रस्थान करेगी. दिल्ली रांची दिल्ली इंडिगो सुबह 8:35 पर आएगी तथा 9:15 पर प्रस्थान करेगी. दिल्ली रांची दिल्ली विस्तारा सुबह 8:55 पर आएगी तथा 9:35 पर प्रस्थान करेगी. दिल्ली रांची दिल्ली गो एयर सुबह 8:55 बजे आएगी तथा 9:35 पर प्रस्थान करेगी. दिल्ली रांची दिल्ली गो एयर 9:05 पर आएगी तथा 9:45 पर प्रस्थान करेगी. दिल्ली रांची दिल्ली गो एयर 9:15 पर आएगी और 9:55 पर प्रस्थान करेगी. दिल्ली रांची दिल्ली स्टार 9:15 पर आएगी तथा 9:55 पर प्रस्थान करेगी. इसी तरह शाम 6:00 बजे दिल्ली रांची दिल्ली विस्तारा 6:40 बजे प्रस्थान करेगी.
बीजेपी का सवाल- रिम्स डायरेक्टर गेस्ट हाउस में, कैदी लालू बंगले में कैसे?
बेंगलुरु रांची बेंगलुरु गो एयर की फ्लाइट शाम 6:05 पर आएगी तथा 6:45 पर प्रस्थान करेगी. जबकि कोलकाता रांची कोलकाता इंडिगो की फ्लाइट शाम 6:25 पर आएगी और शाम 7:05 बजे प्रस्थान करेगी. इसी तरह दिल्ली रांची दिल्ली इंडिगो की फ्लाइट शाम 6:45 बजे एयरपोर्ट पर आएगी और 7:25 पर प्रस्थान करेगी. दिल्ली रांची दिल्ली गो एयर शाम 6:55 की फ्लाइट आएगी तथा शाम 7:30 बजे प्रस्थान करेगी. दिल्ली रांची दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट शाम 7:00 बजे आएगी तथा 7:45 पर प्रस्थान करेगी. मुंबई रांची मुंबई गो एयर की फ्लाइट शाम 7:25 पर आएगी तथा 7:55 पर मुंबई के लिए प्रस्थान करेगी.
हैदराबाद रांची हैदराबाद इंडिगो की फ्लाइट शाम 7:45 पर आएगी तथा 8:25 पर प्रस्थान करेगी. मुंबई रांची मुंबई इंडिगो फ्लाइट 7:55 पर आएगी तथा शाम 8:30 बजे प्रस्थान करेगी. बेंगलुरु रांची बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट शाम 8:05 पर आएगी तो था शाम 8:45 पर प्रस्थान करेगी.
अन्य खबरें
रांची: नेहरू युवा केंद्र से जुड़े युवा कोरोना से बचने के उपाय बता करेंगे जागरूक
रांची: रिम्स में बर्दाश्त नहीं होगी चिकित्सकों की कोताही, रोज शाम को होगी बैठक