रांची: दहेज के लिए हैवान बने पति ने पत्नी को पेट्रोल से जलाया, हालत गंभीर
- कांके ब्लॉक चौक की एक महिला को दहेज के लिए पेट्रोल डालकर जलाने का मामला सामने आया है. महिला का नाम रूमा डे बताया जा रहा है. उसके पति पर आरोप है कि उसने दहेज के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दिया. इस आग में महिला बुरी तरह झुलस गई. फिलहाल, महिला को रिम्स के वार्न वार्ड में भर्ती कराया गया है.

रांची- कांके ब्लॉक चौक की एक महिला को दहेज के लिए पेट्रोल डालकर जलाने का मामला सामने आया है. महिला का नाम रूमा डे बताया जा रहा है. उसके पति पर आरोप है कि उसने दहेज के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दिया. इस आग में महिला बुरी तरह झुलस गई. फिलहाल, महिला को रिम्स के वार्न वार्ड में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला के पति ने ही इस वारदात को अंजाम दिया. मामला दहेज उत्पीड़न का बताया जा रहा है. आग में झुलसी महिला को इलाज के लिए रिम्स के वार्न वार्ड में भर्ती करवाया गया है. पुलिस फिलहाल मामले की पड़ताल में जुट गई है. आरोपी पति की गिरफ्तारी को लेकर फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है.
आय से अधिक संपत्ति केस में घिरे सहकारिता अफसर, जयदेव प्रसाद सिंह पर आरोप
बताते चलें कि देश में 1 मई 1961 को दहेज उत्पीड़न रोकने का कानून बना था और इसका उद्देश्य था, दहेज की वजह से महिलाओं के उत्पीड़न और मौत को रोका जा सके. कानून तो बन गया, लेकिन उसका सही इस्तेमाल नहीं हो सका. लोग इसका गलत इस्तेमाल करने लगे और बड़ी संख्या में निर्दोष लोगों को फंसाया जाने लगा. इसी का नतीजा था कि देश की संसद को वर्ष 1983, 1984, 2005 और 2014 में इस कानून में संशोधन करने पड़े. वर्ष 2018 के आंकड़ों के मुताबिक, दहेज उत्पीड़न के 47 हजार केस दर्ज हुए, लेकिन सजा केवल 13 प्रतिशत केस में मिली. वर्ष 2006 से 2017 के बीच दहेज उत्पीड़न के पेंडिंग केस की संख्या पिछले सालों की तुलना में करीब ढाई गुना बढ़ गई.
झारखंड बिहार में अपहरण गैंग चलाने वाला चंदन सोनार मध्य प्रदेश से गिरफ्तार
झारखंड के पदक विजेता 39 खिलाड़ियों को 15 मार्च तक मिलेगा नियुक्ति पत्र
वाहनों पर नहीं लिख सकेंगे पुलिस, प्रेस, आर्मी जैसे शब्द, जानें किस वाहन को छूट
रांची सर्राफा बाजार में सोना चांदी के दामों में हुई बढ़ोतरी, आज का मंडी भाव
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कार की नंबर प्लेट बदलते हुए युवक गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
अन्य खबरें
रांची में आपसी विवाद में युवक ने सगे भाई को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
रांची: जाली सर्टिफिकेट बनवाकर सेना में बहाल होने की कर रहे थे कोशिश, छह गिरफ्तार
आय से अधिक संपत्ति केस में घिरे सहकारिता अफसर, जयदेव प्रसाद सिंह पर आरोप