राम मंदिर धन संग्रह अभियान से जुड़े जाएंगे रांची के 2.5 लाख परिवार

Smart News Team, Last updated: Sat, 10th Jul 2021, 12:03 AM IST
  • अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर बुधवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति रांची महानगर की बैठक हुई. बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने राम मंदिर धन संग्रह अभियान के तहत राजधानी रांची के ढाई लाख परिवारों से संपर्क करने का निर्णय लिया गया.
राम मंदिर धन संग्रह अभियान के तहत राजधानी रांची के ढाई लाख परिवारों से संपर्क करने का निर्णय लिया गया

रांची: राजधानी के सेवासदन स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई इस बैठक में आगामी 15 जनवरी से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के माध्यम से श्री राम मंदिर निर्माण के लिए रांची में धन निधि संग्रह की व्यापक योजना बनाई गई तथा राम मंदिर धन संग्रह अभियान को आगामी 27 फरवरी तक संचालित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मौजूद रांची महानगर अभियान प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र एवं सह प्रमुख दीपक कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से बताया कि अयोध्या में बनने वाला प्रभु श्री राम का मंदिर राष्ट्र मंदिर के रूप में देश के स्वाभिमान समरसता एवं एकात्मता के जीवंत प्रतीक के रूप में स्थापित होगा. बताया कि इस मंदिर के निर्माण में जन जन की सहभागिता हो, इस दृष्टि से समाज के हर राम भक्तों से संपर्क किया जाएगा और उनसे यथासंभव सहयोग की अपील की जाएगी. उन्होंने बताया कि राम मंदिर धन संग्रह अभियान 15 जनवरी से 27 जनवरी के बीच राजधानी में संचालित किया जाएगा.

इस अभियान के दौरान राजधानी रांची के ढाई लाख परिवारों के 1200000 लोगों से संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है. निर्धारित समय पर अभियान को पूरा करने के लिए राजधानी रांची में 1200 टोलियां बनाई गई हैं. एक डोली में चार से पांच कार्यकर्ताओं को नामित किया गया है. संघ की दृष्टि से रांची महानगर को 156 बस्तियों में बांटा गया है. सभी बस्तियों में कमेटी बनाई गई है. इसमें संघ परिवार के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल किए गए हैं.

अभियान के प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्रा ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा 10, 100 एवं 1000 रुपए के कूपन जारी किए गए हैं. इसके अलावा राम मंदिर निर्माण से संबंधित चित्र एवं पत्रक भी जारी किए गए हैं. उन्होंने बताया कि 2000 से अधिक की राशि देने वाले राम भक्तों को कूपन दिया जाएगा. राम मंदिर निर्माण को लेकर हुई राम मंदिर धन संग्रह अभियान की इस बैठक में महानगर के 16 नगरों के अभियान प्रमुख एवं सह प्रमुख निधि प्रमुख और संघ परिवार के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे.

अन्य खबरें