अब रांची से गुजरात की सीधी कनेक्टिविटी, 20 दिसंबर से अहमदाबाद को फ्लाइट

Smart News Team, Last updated: Mon, 30th Nov 2020, 5:44 PM IST
  • स्पाइस जेट की ओर झारखंड बनने के 20 साल बाद विमान सेवा शुरू की जा रही है. इस विमान सेवा के शुरू होने से गुजरात से सीधी कनेक्टिविटी हो जाने से व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी. रांची से अहमदाबाद के लिए फ्लाईट सुबह 8.50 बजे उड़ान भरेगी.
रांची से अहमदाबाद के लिए स्पाइस जेट की सीधी फ्लाईट 20 दिसंबर से उड़ान भरेगी (सांकेतिक चित्र) 

रांची. रांची से अहमदाबाद के लिए स्पाइस जेट सीधी फ्लाईट उड़ान भरेगी. जिससे अब रांची से गुजरात की सीधी कनेक्टिवीटी हो जाएगी. स्पाइस जेट की ओर से इस विमान सेवा को शुरू करने के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट ने अपना स्टेशन काउंटर भी तैयार कर लिया है. स्पाइस जेट की ओर से झारखंड बनने के 20 साल बाद रांची से विमान सेवा शुरू की जा रही है. 20 दिसंबर से रांची से दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद के लिए स्पाइस जेट के विमान उड़ान भरना शुरू करने जा रहे हैं. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्टेशन काउंटर तैयार कर लिया गया है.

रांची से अहमदाबाद के लिए सप्ताह में तीन दिन फ्लाईट: स्पाईस जेट रांची से दिल्ली के लिए प्रतिदिन दो फ्लाइट और रांची से मुंबई के लिए प्रतिदिन एक फ्लाइट और रांची से अहमदाबाद के लिए सप्ताह में तीन दिन फ्लाईट होगी। गुजरात के अहमदाबाद से झारखंड के लिए विमान सेवा शुरू होने से यहां के व्यवसायियों के लिए एक बड़ी राहत है। रांची से अहमदाबाद के लिए सप्ताह में तीन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट मिलेगी। स्पाइसजेट की फ्लाइट रांची से अहमदाबाद सुबह 8:50 मिनट पर उड़ान भरेगी और फ्लाईट का अहमदाबाद से रांची पहुंचने का समय सुबह 8:20 बजे है. चेन्नई और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट सेवा शुरू होने से व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी. इसके शुरू हो जाने के बाद रांची से दिल्ली के लिए प्रतिदिन सात से आठ फ्लाइट होंगी.

टाटा, HCL समेत कई बड़ी कंपनियां झारखंड के 10 हजार बच्चों को करेंगी ट्रेंड

व्यापारियों का कहना है कि यह उनकी वर्षों की मांग पूरी होने जैसा है. उन्होंने बताया कि राज्य के व्यापार का सीधा संबंध पश्चिम के राज्यों से है, लेकिन अभी तक यहां से कोई सीधी कनेक्टिविटी ना होने से काफी परेशानी होती थी. व्यापाराी धीरज तनेजा के मुताबिक रांची फीडर एयरपोर्ट है. धनबाद, जमशेदपुर व राज्य के अन्य जिलों के व्यापारी यहीं से व्यापार के लिए जाते हैं.

अन्य खबरें