रांची: 18 नवंबर को रांची-चेन्नई के बीच पहली फ्लाइट भरेगी उड़ान

Smart News Team, Last updated: Mon, 16th Nov 2020, 5:02 PM IST
  • दिवाली के बाद इंडिगो विमान कंपनी की ओर से लंबे समय से राजधानी के लोगों की चेन्नई के लिए सीधी फ्लाईट की मांग को पूरा किया जा रहा है. यह विमान सेवा सुबह के समय शुरू की जा रही है.
इंडिगो पटना से लखनऊ की सीधी फ्लाइट शुरू की है.

रांची. रांची-चेन्नई के बीच सीधी विमान सेवा 18 नवंबर से शुरू हो जाएगी. इस संबंधी तमाम फार्मेलिटीज को पूरा कर लिया गया है. अब सिर्फ 18 तारीख का इंतजार है, जब रांची से चेन्नई के लिए फ्लाइट उड़ान भरेगी. रांची से चेन्नई के लिए इस विमान सेवा को इंडिगो शुरू करने जा रहा है. इंडिगो का विमान यात्रियों को लेकर 18 नवंबर को सुबह 8:40 बजे उड़ान भरेगा और 10.40 बजे चेन्नई पहुंच जाएगा जबकि चेन्नई से इंडिगो की फ्लाइट रांची के लिए सुबह 6 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 8:05 बजे रांची पहुंच जाएगी.

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा विमान सेवा द्वारा विंटर शेड्यूल जारी कर दिया गया है. जिसके मुताबिक उड़ान भरने वाला इंडिगो का विमान 180 सीट वाला होगा और रांची से चेन्नई के लिए यह सीधी विमान सेवा 27 जार्च तक जारी रहेगी. उल्लेखनीय है कि रांची और चेन्नई दोनों तरफ के यात्रियों की ओर से लंबे समय से चेन्नई के लिए विमान सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी जो 18 नवंबर को साकार हो जाएगी.

रांची MP का सोरेन सरकार पर हमला, कांग्रेस के इशारे पर तुष्टिकरण का आरोप

इसके साथ ही गाे एयरवेज की ओर से भी 22 नवंबर से एक और विमान सेवा रांची से दिल्ली के बीच शुरू की जाएगी, जो 10 जनवरी तक चलेगी. रांची से इस विमान सेवा की दो उड़ानें दिल्ली के लिए रवाना होंगी. पहली फ्लाइट 8 बजे और दूसरी फ्लाइट रांची से दिल्ली के लिए सुबह 8:35 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी.

अन्य खबरें