रांची का पारा सामन्य से नीचे फिसला, अगले कुछ दिन ठंड से राहत नहीं

Smart News Team, Last updated: Sat, 19th Dec 2020, 6:03 PM IST
  • ठंड ने दिसंबर में पूरे झारखंड को अपनी चपेट में ले लिया है. हिमालय की ओर से आने वाली तेज और ठंडी हवाओं के चलते दिन रात के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है. आने वाले दिनों में ठंडी और बढ़ने की संभावना है.
ठंड के साथ साथ प्रदूषण का भी आगमन

रांची. रांची में ठंड बढ़ने से तापमान में गिरावट आने का सिलसिला लगातार जारी है. शीतलहर के चलते सुबह शाम तापमान में काफी गिरावट आ रही है. हिमालय की ओर से आ री ठंडी हवाओं के चलते मौसम में कनकनी काफी बढ़ गई है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सर्दी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं. अभी सर्दी और बढ़ने की संभावना है.

झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा है. मौसम विभाग रांची के मुताबिक रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक डिग्री नीचे गिर गया है. शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है. अगर पिछले वर्षों का रिकॉर्ड देखा जाए तो दिसंबर में रांची का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गया है. 2014 में दिसंबर के महीने में रांची का तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. झारखंड में ठंड और बढ़ने के आसार हैं. जिससे स्वास्थ्य विशेषज्ञों की ओर से आने वाले दिनों में लोगों को ठंड से पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.

रांची में 10वीं और 12वीं के 21 दिसंबर से खुलेंगे स्कूल, DM ने जारी किए निर्देश

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में अभी दक्षिणी झारखंड में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं. उन्होंने बताया कि हिमालय के क्षेत्र से आ रही ठंडी हवा के कारण झारखंड में कनकनी बढ़ रही है. शुक्रवार को सबसे अधिक जमशेदपुर का तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सबसे कम तापमान डाल्टनगंज का रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

अन्य खबरें