Sawan 2021 Last Day: कब खत्म हो रहा है सावन, जानें तिथि और आखिरी सावन का सोमवार
_(14)_1628535914689_1628536007596.jpg)
हिंदू धर्म में सावन के महीने का बड़ा महत्व है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। शिव भक्त सालों से इस महीने का इंतज़ार करते हैं। सावन के महीने के तीन सोमवार बीत चुके हैं। साथ के महीने के हर सोमवार को शिवभक्त किसी महोत्व की तरह मनाते हैं। आज हम आपको बताएँगे कि सावन का महीना कब ख़त्म हो रहा है।
सावन का महीने हिंदू पंचांग के मुताबिक़, 25 जुलाई को आरंभ हुआ और 26 जुलाई को पहला सोमवार था। पंचांग की माने तो सावन का आख़िरी दिन 22 अगस्त 2021 को है। सावन के महीने के आख़िरी दिन श्रावण की पूर्णिमा है। इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाना है।
कब ख़त्म होगा सावन
इस साल सावन के महीने का पहला सोमवार 26 जुलाई को था। इसके बाद दूसरा सोमवार 2 अगस्त, तीसरा सोमवार 9 अगस्त को मनाया गया था। इसके साथ ही इस साल का चौथा सोमवार 16 अगस्त को आएगा। यानी इस साल का सावन के महीने का अंतिम व्रत इसी दिन होगा।
सावन सोमवार की पूजा
सावन के महीने में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना होती है। इस दिन विवाहित महिलाएं और शिव भक्त भगवान शिव की पूजा करते हैं। इसके साथ ही इन दिनों चातुर्मास भी चल रहा है। मान्यता है कि इस अवधि में भगवान विष्णु पृथ्वी लोक की जिम्मेदारी भवगान शिव को सौंप शयन के लिए चले जाता है। माना जाता है कि इस दौरान भगवान शिव पृथ्वी के दौरे पर रहते हैं।
अन्य खबरें
पांच धाराओं से मिलकर बना है रांची का पंचघाघ झरना, महाभारत काल से जुड़े हैं तार
Sawan 2021: भोलेनाथ की प्रिय इन फूलों से करें पूजा, मिलते हैं ये वरदान
घर बैठे सावन में रांची में स्थित पहाड़ी बाबा का ऐसे करवा सकते हैं रुद्राभिषेक
29 दिनों का होगा इस बार सावन का महीना, महामृत्युंजय, रुद्राभिषेक बेहद फलदाई