रांची : विश्व आदिवासी दिवस पर शोभायात्रा में जीवंत हो उठी झांरखंड की संस्कृति
Smart News Team, Last updated: 28/10/2020 08:14 PM IST

- विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड में शोभायात्रा निकाली गई. पारंपरिक साजों के साथ गाते बजाते हुए कलाकारों ने शोभायात्रा में आदिवासियों की एकजुटता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया. यह मनमोहक दृश्य देखकर ऐसा लग रहा था कि झारखंड की संस्कृति जीवंत हो उठी हो और झारखंडी परंपरा खिलखिला उठी हो. सामूहिक नृत्य और गीत से आदिवासी दिवस के साथ आदिवासियत का जश्न मनाया गया. इस दौरान भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व उनकी पत्नी मीरा मुंडा, प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन समेत कई नेता आदिवासी रंग में नजर आए. सभी ने कलाकारों की ओर से पेश किए गए कार्यक्रमों की खूब सराहना की और अपनी ओर से ऐसे आयोजनों में आगे से बढ़ चढ़कर सहयोग देने का भी आश्वासन दिया.
सम्बंधित वीडियो गैलरी
रांची न्यूज - दुर्गा पूजा पंडाल खुलने से पहले लगी आग, बड़ा हादसा टला
December 05, 2023 December 05, 2023 IST
रांची: अब रिम्स में होगा लालू यादव का ईलाज, पहुँचे अस्पताल
December 05, 2023 December 05, 2023 IST
रांची : बुढ़मू की कलश यात्रा में बवाल, बीच सड़क पर धरना देने बैठ गई महिलाएँ
December 05, 2023 December 05, 2023 IST
रांची : स्वच्छता का संदेश देने डबलोथॉन रैली में उत्साह से दौड़े छात्र
December 05, 2023 December 05, 2023 IST