आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए आज 2 लोगों ने खरीदा पर्चा

Smart News Team, Last updated: Wed, 7th Jul 2021, 3:06 PM IST
वाराणसी में आराजी लाइन विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बुधवार को दो महिलाओं ने पर्चा खरीदा.बीडीओ ने बताया कि आज दो लोगों ने पर्चा खरीदा जिसमें नगीना पत्नी महेन्द्र और प्रतिभा पत्नी मिथिलेश सिंह शामिल हैं.
आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए बुधवार को 2 लोगों ने पर्चा खरीदा है.

वाराणसी. रोहनिया के आराजी लाइन विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बुधवार को 2 लोगों द्वारा पर्चा खरीदा गया. जानकारी के अनुसार पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना पटेल और प्रतिभा सिंह ने पर्चा खरीदा है.

आपको बता दें कि पूर्व में ब्लॉक प्रमुख रही और बीरभानपुर की निवासी नगीना पटेल अपने कुछ समर्थकों के साथ विकासखंड आराजी लाइन पर पहुंची और पर्चा खरीदा. इसके अलावा भवानीपुर की रहने वाली प्रतिभा सिंह ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए पर्चा खरीदा.

वैक्सीनेशन के दौरान लगे BJP बैनर का सपा ने किया विरोध, लगाया राजनीति करने का आरोप

बीडीओ आराजी लाइन सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए दो लोगों ने पर्चा खरीदा जिसमें नगीना पत्नी महेन्द्र और प्रतिभा पत्नी मिथिलेश सिंह ने पर्चा लिया है.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें