कमलापति त्रिपाठी के परपोते और पूर्व MLA ललितेश का कांग्रेस से इस्तीफा

Ankul Kaushik, Last updated: Thu, 23rd Sep 2021, 8:53 PM IST
  • यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के परपोते और पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. ललितेश ने अपने औरंगाबाद आवास में कांग्रेस के सारे पद छोड़ने का ऐलान किया है.
ललितेश पति त्रिपाठी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, फोटो क्रेडिट (ललितेश पति त्रिपाठी फेसबुक)

वाराणसी. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कमलापति त्रिपाठी के परपोते और पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने अपने पैतृक आवास औरंगाबाद में प्रेस वार्ता करके कांग्रेस पार्टी से सभी पदों का छोड़ने का ऐलान करते हुए पार्टी से इस्तीफा देने की भी घोषणा कर दी है. कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे के बाद ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी को इसलिए छोड़ा है कि कार्यकर्ताओ की अनदेखी से मुझे तकलीफ थी. कांग्रेस पार्टी में सब कुछ समर्पित करने वालों की अनदेखी हो रही है. इसके बाद में ललितेश त्रिपाठी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी. 

वहीं जब उनसे दूसरी पार्टी में शामिल होने के बारे में पत्रकारों ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि वह समर्थकों और परिवार से इसकी राय लेकर फैसला लेंगे. कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक रहे ललितेश पति त्रिपाठी ने अपना इस्तीफा पहले ही कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया था.

UP चुनाव: प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा महारैली के लिए मेरठ आएंगे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय लल्लू

हाल ही में ललितेश पति त्रिपाठी ने यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी से लखनऊ में भी मुलाकात की थी. हालांकि ललितेश की कांग्रेस से इस्तीफे की वजह ये भी बताई जा रही है कि कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें खास जगह नहीं दे रहा था. बता दें कि ललितेश ने साल 2014 में मिर्जापुर की सीट से भी चुनाव लड़ा था लेकिन वह अपना दल की अनुप्रिया पटेल से हार गए थे और इसके बाद यह 2017 के विधानसभा चुनाव में मड़िहान सीट से भी चुनावी मैदान में आए लेकिन वहां भी इन्हें हार मिली.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें