Video: दुर्गा मंदिर में दर्शन को पहुंची प्रियंका का अलग अंदाज, महिला सिपाही को लगाया गले
- वारणसी में किसान न्याय रैली को संबोधित करने से पहले प्रियंका गांधी ने दुर्गाकुंड दुर्गा मंदिर में दर्शन पूजन किया. जहां पर उन्होंने मंदिर की परिक्रमा करते हुए एक महिला सिपाही को अपने पास बुलाया और गले लगाकर कहा कि गुडलक.

वाराणसी. कांग्रेसी महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को वाराणसी में थी. जहां पर उन्होंने किसान न्याय रैली को संबोधित किया. किसान न्याय रैली को संबोधित करने से पहले प्रियंका गांधी ने दुर्गाकुंड के दुर्गा मंदिर में दर्शन पूजन किया. दुर्गा कुंड में प्रियंका गांधी ने मंदिर की परिक्रमा करते समय वहां पर तैनात एक महिला सिपाही को इशारा करके पहले अपने पास बुलाया. फिर उसके बाद गले लगा लिया. इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने महिला सिपाही को गुडलक भी कहा. जिसके बाद महिला सिपाही ने धन्यवाद से जवाब दिया.
जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी ने मंदिर की परिक्रमा लगाते समय जिस महिला सिपाही को गले लगाया उनका नाम साक्षी है. महिला सिपाही को गले लगाने का वीडियो खास वायरल हो रहा है. साथ ही प्रियंका गांधी का यह अंदाज वाराणसी में काफी चर्चा में रह. इतना ही नहीं वाराणसी एयरपोर्ट से दुर्गाकुंड आते समय रास्ते में गाड़ी रुकवाकर वहां खड़े एक कांग्रेस कार्यकर्ता का हालचाल भी जाना.
दुर्गा मंदिर में प्रियंका गांधी ने महिला सिपाही को पास बुलाकर गले लगाया, देंखे वीडियो #PriyankaGandhi @Live_Hindustan pic.twitter.com/6UH78mfRmw
— Hindustan Smart (@hindustan_smart) October 10, 2021
प्रियंका गाँधी ने किया बाबा दरबार में दर्शन-पूजन, माँ अन्नपूर्णा से मांगा किसानों के लिए अन्न
प्रियंका गांधी ने दुर्गा मंदिर में माता के दर्शन के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर भी गई. जहां पर उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन किया. इसके साथ ही प्रियंका गांधी अन्नपूर्णा मंदिर में भी दर्शन पूजन करने गई थी. वहीं दुर्गाकुंड स्थित मां कुष्मांडा मंदिर पहुंच पूजा अर्चना किया. इसके अलावा मंदिरों में दर्शन पूजन कर के बाद उन्होंने लोगों का अभिवादन भी किया. वहीं प्रियंका को देखने के लिए वहां पर लोगों की भीड़ लगी रही.
काशी विश्वनाथ मंदिर से पूजा करके निकलने के बाद उनसे मीडिया ने पूछा कि क्या ये चुनाव का शंखनाद है. जिसका जवाब देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि नहीं. साथ ही कहा कि जब भी काशी आती हूं तो दर्शन के लिए जरूर आती हूं. इसका चुनाव से कोई लेना देना नहीं है.
अन्य खबरें
वाराणसी में बोलीं प्रियंका गांधी- ये देश BJP नेता-मंत्रियों की जागीर नहीं
छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल वाराणसी में प्रियंका गांधी के साथ किसान न्याय रैली में होंगे शामिल
चुनावी हुंकार भरने वाराणसी पहुंची प्रियंका गांधी, किसान न्याय रैली को करेंगी संबोधित
वाराणसी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की किसान न्याय यात्रा, ये है शेड्यूल