प्रियंका गाँधी ने किया बाबा दरबार में दर्शन-पूजन, माँ अन्नपूर्णा से मांगा किसानों के लिए अन्न

Swati Gautam, Last updated: Sun, 10th Oct 2021, 3:33 PM IST
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को बाबा श्री काशी विश्वनाथ दरबार व माता अन्नपूर्णा दरबार में 28 मिनट तक दर्शन पूजन किया और किसानों के नाम पर संकल्प लिया. प्रियंका गांधी ने मां अन्नपूर्णा से किसानों के लिए अन्न मांगा और अन्न की देवी से यह आशीर्वाद मांगा की हमारे देश के किसान हमेशा खुश रहें.
प्रियंका गाँधी ने किया बाबा दरबार में दर्शन-पूजन, माँ अन्नपूर्णा से मांगा किसानों के लिए अन्न

वाराणसी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को वाराणसी पहुंची जहां बाबा श्री काशी विश्वनाथ दरबार व माता अन्नपूर्णा दरबार में 28 मिनट तक दर्शन पूजन किया और किसानों के नाम पर संकल्प लिया. प्रियंका गांधी ने बाबा दर्शन के बाद माँ अन्नपूर्णा से किसानों के लिए अन्न मांगा और अन्न की देवी से यह आशीर्वाद मांगा की हमारे देश के किसान हमेशा खुश रहें. प्रियंका गांधी की एक झलक देखने के लिए मंदिर के द्वारा पर भीड़ उमड़ आई. प्रियंका गांधी को देखते ही लोग कहीं से दीदी तो कहीं से मैडम कहकर पुकारने लगे. जाते हुए प्रियंका गांधी ने सभी को हाथ हिला कर मुस्करा कर अभिवादन स्वीकार किया.

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 12.17 पर ज्ञानवापी फलित थोड़ा आगे बढ़ने पर जवानों ने रोका. इसके बाद मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओ ने पुष्प व महादेव के उद्घोष के साथ स्वागत किया. 12.20 पर प्रियंका ने गोदौलिया द्वार को देखते हुये मंन्दिर परिषर में प्रवेश किया. पहले दक्षिणी द्वार से शिखर को नमन फिर बैठीं. मन्दिर पूर्व महन्त राजेन्द्र तिवारी उर्फ बब्लू महन्त की मौजूदगी में मन्दिर पाँच ब्रामणो ने षोड़षोपचार दर्शन कर पूजन कराया गया. प्रियंका गांधी ने दर्शन पूजन के बाद बाहर आकर मन्दिर की तरफ से अंग वस्त्र व प्रसाद भेट किए.

चुनावी हुंकार भरने वाराणसी पहुंची प्रियंका गांधी, किसान न्याय रैली को करेंगी संबोधित

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 12.36 पर मंदिर से बाहर निकलीं और दुबारा शिखर नमन किया. जिसके बाद वे 12:38 पर अन्नपूर्णा मन्दिर पहुंची. वहां उन्होंने शविधि माता का दर्शन किया. मन्दिर महन्त शंकरपुरी ने माता गर्भ गृह में प्रियंका को माता का तिलक लगाया और माता रानी का चुनरी भेट कर आशीर्वाद दिया. प्रियंका गांधी ने किसानों के नाम पर अन्न की देवी से आशीर्वाद मांगा की हमारे देश के किसान हमेशा खुश रहें. 12.47 पर प्रियंका मंदिर से बाहर आईं और अन्नपूर्णा शिखर नमन किया. वापस आकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गोदौलिया द्वार पर मुस्कुराहट के साथ हाथ हिला कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया. 12.47 पर गाड़ी में बैठ कर दुर्गाकुंड के लिये रवाना हो गईं.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें